..................... सनी देओल ने कहा बेटे करण को स्टार किड मत बोलो Sunny deol said my son Karan not star kid dont judge him - Hindi Filmibeat

सनी देओल का भड़का गुस्सा कहा- बेटे करण को स्टारकिड बोलकर जज मत करना

सनी देओल अपने बेटे करण देओल को लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सनी देओल के बेट करण की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' रिलीज के करीब है। सनी अपने बेटे का हर कदम पर साथ दे रहे हैं। सनी प्रमोशन पर हर जगह बेटे के साथ पहुंच रहे हैं। जहां पर बाप-बेटे और दादा के बीच का प्यार देखने को मिल रहा है।

करण फिलहाल पिता की सुन ज्यादा रहे हैं और मीडिया के सामने बोल कम रहे हैं। सनी के बेटे होने के कारण, करण के लांच को स्टार किड के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि सनी इसे सही नहीं ठहराते है। जी न्यूज से की गई बातचीत में सनी देओल ने कहा है कि प्लीज करण को स्टार किड बोलकर जज नहीं करना।

Sunny deol, Karan Deol,

लोग फिल्म को पहले से जज नहीं करें बल्कि फिल्म को देखें और उसके बाद अपनी राय रखें। सनी देओल को लेकर करण इससे पहले ये भी कह चुके हैं कि मैं नहीं चाहता कि करण रीमेक फिल्मों करें।

वह उसे सिर्फ एक्शन हीरो के तौर पर नहीं देखना चाहते हैं। वह करण को हर जोनर में परफेक्ट बैठाना चाहते हैं। बता दें कि करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास का निर्देेशन सनी ने किया हैं। जी स्टूडियोज निर्मित ये फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।

गौरतलब है कि आने वाले दिनों इन सभी सुपरस्टार के बेटे और बेटी बिग डेब्यू की तैयारी में हैं..यहां देखिए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X