गदर 2 रिलीज के पहले सनी देओल ने गदर फिल्म के वक्त होने वाले बर्ताव को लेकर कहा,-"पूरी इंडस्ट्री खिलाफ थी पर.."

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इस वक्त अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन में सनी देओल काफी व्यस्त चल रहे हैं, ऐसे में सनी कपिल शर्मा के शो में पहुंचे हैं। इस शो के दौरान सनी देओल ने गदर फिल्म रिलीज होने के वक्त जो बॉलीवुड ने उनके साथ व्यवहार किया था उसको लेकर बात की है।
इस बात से तो कोई भी अंजान नहीं है कि, कपिल शर्मा के शो में मस्ती मजाक का सिलसिला तो चलता ही रहता है, लेकिन हंसी-हंसी में कई बारी सीरियस बातें भी सामने आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ हाल ही में हुए कपिल शर्मा के शो पर, जहां तारा सिंह अपनी सकीना को लेकर 'गदर 2' से सीधा सेट पर पहुंचे।
दरअसल, इस बार शो में सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान कई सारी बातें मजाक मस्ती हुई और साथ में कई सारे ऐसे किस्से भी सामने आए जिनको लेकर जनता को कानों काम खबर नहीं थी।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड के इतिहास में अब तक जितनी भी भारत-पाकिस्तान को लेकर फिल्में बनी हैं, उनमें सनी देओल की गदर का नाम टॉप लिस्टेड रहता है। लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले किसी को भी गदर के भविष्य का अंदाजा नहीं था।
सनी देओल ने इस बारे में खुद कपिल के शो में बताया कि उस वक्त जब फिल्म रिलीज नहीं हुई थी तो उनके साथ कैसा बर्ताव किया गया था। शो पर सनी देओल से जब पूछा गया कि उन्हें कैसा लग रहा है उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है। घबराहट हो रही है?
इस पर सनी कहते हैं- 'घबराहट हो रही है, क्योंकि जब उस समय गदर आई थी, उस वक्त जितने भी लोग थे इंडस्ट्री में हमारे उन्होंने बहुत वो किया (इस दौरान सनी ने अपना थंब डाउन करने का इशारा किया और मायूसी भरा चेहरा बनाया) था।'
सनी की इस बात पर अर्चना पूरण सिंह ने रिएक्ट किया और कहा-ओह माय गॉड। इसके बाद सनी ने कहा- 'लेकिन आप लोगों ने उसे जैसे उठाया सबके सब पलट गए।' सनी के इस खुलासे के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरु कर दी है, जाहिर है कि इस वक्त फैंस का पूरा सपोर्ट सनी की तरफ है।
आपको बता दें, सनी देओल की फिल्म गदर-एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी, ये फिल्म सनी देओल और अमीषा पटेल के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है, आज भी लोगों को इस फिल्म के डायलॉग्स पानी की तरह रटे हुए हैं। अब इतने सालों बाद इस फिल्म का सीक्वल गदर 2 को लेकर सनी देओल और अमीषा पटेल आ गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications