सनी देओल के बेटे राजवीर देओल का शानदार डेब्यू - सूरज बड़जात्या की फिल्म से
बॉलीवुड में इस समय लगातार नए प्रोजेक्ट्स अनाउंस हो रहे हैं और साथ ही नए स्टार किड्स भी लॉन्च किए जा रहे हैं। अब खबर है कि सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल के बाद, उनके छोटे बेटे राजवीर देओल भी अपने फिल्म डेब्यू के लिए तैयार हैं।
इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या। अवनीश की भी ये डेब्यू फिल्म होगी जो पिछले दो सालों से अटकी हुई है।

माना जा रहा है कि ये फिल्म ये जवानी है दीवानी पर आधारित होगी और फिल्म में कई युवा किरदार होंगे जिसके केंद्र में होंगे राजवीर और उनकी हीरोइन। फिल्म एक Wedding Romcom होगी। देखिए बॉलीवुड की बेस्ट शादी फिल्में

हम आपके हैं कौन
शादियों बात हो और हम आपके हैं कौन की बात ना हो ऐसा तो सपने में भी कभी नहीं होगा।

2 स्टेट्स
कोई भी इंसान इस फिल्म की कहानी से खुद को जोड़ सकता था। लव मैरिज को अरेंज कैसे करते हैं वो 2 स्टेट्स ने बखूबी सिखाया।

बल्ले बल्ले अमृतसर टू एल ए
अगर आपने ऐश्वर्या राय की ये फिल्म नहीं देखी है तो फिर आप NRI और फॉरेन लड़के वाली शादी को अच्छे से इंजॉय नहीं कर पाए हैं।

बैंड बाजा बारात
ब्रेड पकौड़े की कसम - शादियां अरेंज करते करते लव मैरिज करना सबसे मज़ेदार काम हो सकता है - बिन्नेस का उसूल है ;)

हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया
भई शादी एक ही बार होती है ना। तो अगर दुल्हन ने करीना वाले लहंगे की डिमांड कर भी दी तो क्या आफत आ गई है....दुल्हनिया है!

हम साथ साथ हैं
इस फिल्म में एक नहीं, दो नहीं तीन तीन शादियां थीं और तीन तीन सगाई के साथ एक फैमिली पिकनिक मुफ्त - भई वाह!

तनु वेड्स मनु
जितना मज़ेदार इस फिल्म का पोस्टर था उससे ज़्यादा मज़ेदार ये फिल्म थी। सबसे अनोखा मिसमैच कैसे परफेक्ट मैच बनता है।

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
क्योंकि हर शादी के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। और फिर दुल्हन ज़रा सा बदचलन क्या हुई...शर्मा जी तो बेवफा हो गए थे।

ये जवानी है दीवानी
मानिए या मत मानिए लेकिन आधी फिल्म की शादी ने एक पूरी फिल्म के मज़े दिए थे। ऊपर से दोस्त की शादी तो माशाल्लाह!

विवाह
अगर आपका आज अरेंज मैरिज करने को दिल करता है तो वो हर बार इस फिल्म को ही देखने के बाद करता होगा।

शुभ मंगल सावधान
फिल्म का ज़्यादातर हिस्सा था शादी तय होने से लेकर शादी तक के बीच के खुलासों का जो कि काफी ज़्यादा मज़ेदार था।

शुद्ध देसी रोमांस
अपनी ही शादी से दो बार भागे हुए लड़के और एक बार उसकी दुल्हन भाग जाती है। ये कहानी थी थोड़ी अजीब पर थोड़ी मज़ेदार।

मेरे यार की शादी है
फिल्म अपने दोस्त की शादी तोड़ने से उसे अपनी बीवी बनाने तक की मज़ेदार कहानी थी।

हंसी तो फंसी
फिल्म एक लड़के की सगाई से शादी तक की कहानी थी और इस बीच दुल्हन से दुल्हन की बहन तक शिफ्ट होने की भी।

मॉनसून वेडिंग
बॉलीवुड की सबसे प्यारी लेकिन एकदम रियल शादी वाली फिल्म थी मॉनसून वेडिंग। अगर अब तक ना देखी हो तो देखिएगा ज़रूर।


Click it and Unblock the Notifications











