शूटिंग पर मेट्रो से पहुंचे सनी देओल के बेटे करण देओल, ये था कारण, Photo हो गई वायरल
सुपरस्टर सनी देओल के सुपुत्र करण देओल की फोटो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि करण देओल मुंबई मेट्रो से सवारी करते स्पॉट किए गए हैं और तब से इस तस्वीर ने धमाल मचा दिया है। दरअसल करण मेट्रो से अपनी फिल्म पल पल दिल के पास..की शूटिंग के लिए जा रहें हैं। उनका मानना है कि सेट पर कार से जल्दी मेट्रो से पहुंचा जा सकता है क्योंकि सुबह रोड पर काफी ज्यादा ट्रैफिक रहता है।
गौरतलब है कि इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं सनी देओल। इस फिल्म के लिए सनी देओल की विजेयता फिल्म्स अपनी पूरी जान लगा रही है। सनी चाहते हैं कि करण का डेब्यू शानदार होना चाहिए और इसके लिए सेट पर पैसे पानी की तरह बहाए जा रहे हैं।

फिल्म के ज्यादातर सीन्स जीरो डिग्री में मनाली में शूट किए हैं और रोमैंटिक सीन्स भी वहीं फिल्माए जा रहे हैं। एक्शन सीन से लेकर लोकेशन तक हर एक चीज़ पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। पल पल दिल के पास, सनी देओल के पापा धर्मेंद्र की ही एक फिल्म का गाना है।
इस गाने से करण देओल की डेब्यू फिल्म का लॉन्च किया गया है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है और फिल्म में करण के अपोज़िट सहर बाम्ब अपना डेब्यू करने जा रही है। अब देखना ये है कि इस फिल्म को लेकर कितना प्यार देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications