WHATT: अब सनी देओल Vs सलमान खान नहीं, उनके बच्चे भी क्लैश करेंगे!
इस बार की ईद पर सनी देओल सलमान खान के साथ क्लैश कर रहे हैं लेकिन अब सनी देओल और सलमान खान नहीं, उनके बच्चों के भी क्लैश करने की उम्र आ गई है। जानिए करण देओल की फिल्म डीटेल्स।
हाल ही में सनी देओल और सलमान खान की फिल्में क्लैश होने की खबर से फैन्स चौंक गए थे। सनी देओल की भैय्याजी सुपरहिट और सलमान खान की ट्यूबलाइट ईद पर टक्कर करने वाली है।
लेकिन अब ज़रा इस जेनरेशन की बातें नहीं ही करते हैं क्योंकि अब इनके बच्चों की बातें करने का समय आ गया है। दरअसल, सनी देओल के बेटे करण देओल एक और अपने डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ सलमान खान के दामाद जी, आयुष शर्मा।

अब ज़ाहिर सी बात है जब एक साथ इतना सारा टैलेंट आएगा तो टक्कर होगी ही कौन अच्छा और कौन बुरा ये जानने की। खबरों की मानें तो आयुष शर्मा करण जौहर की फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं वहीं करण देओल, सनी देओल की फिल्म पल पल दिल के पास से।
लेकिन खबर केवल इतनी नहीं है। खबर है कि अभी करण देओल की पहली फिल्म रिलीज़ नहीं हुई कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है। करण को तुम मिले के डायरेक्टर दिनेश विजान ने अपनी अगली फिल्म के लिए लाइन कर लिया है।
वहीं सनी देओल अपने बेटे करण देओल को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। करण देओल पल पल दिल के पास नाम की फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं, जो उनके दादाजी धर्मेंंद्र का बहुत ही फेमस गाना है।
करण देओल के अलावा जानिए कौन से सुपरस्टार किड्स करने वाले हैं डेब्यू -


Click it and Unblock the Notifications











