First Pic: सनी देओल के बेटे करण देओल और उनके डिंपी चाचू अभय देओल के साथ अजय देवगन की फिल्म शुरू

सनी देओल के बेटे करण देओल, 2019 में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद अब अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। दिलचस्प है कि इस फिल्म में करण देओल, अपने चाचा अभय देओल के साथ काम करते दिखाई देंगे। करण देओल और अभय देओल ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और उन्होंने सेट से पहली तस्वीर भी शेयर की।

करण देओल, अभय देओल को प्यार से डिंपी चाचू बुलाते हैं। उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए करण ने लिखा - चाचा हमेशा मेरे साथ मज़बूती से खड़े रहने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं और आपके साथ काम करने का मौका मिला, इस बात का मैं ज़िंदगी भर जश्न मनाऊंगा। ढेर सारा प्यार।

sunny-deol-s-son-karan-deol-shares-first-pic-shooting-with-chachu-abhay-deol-for-ajay-devgn-s-film

करण ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा, मैं बहुत उत्साहित हूं दर्शकों को ये दिखाने के लिए कि हम क्या शूट कर रहे हैं। गौरतलब है कि करण देओल और अभय देओल अपनी क्राईम कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं जिसका टाईटल है वेल्ले। ये फिल्म अजय देवगन प्रोड्ूस कर रहे हैं और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं देवेन मुंजा जिन्होंने चलते चलते और ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में काम किया है।

करण देओल की दूसरी फिल्म तेलुगू रीमेक

करण देओल की दूसरी फिल्म तेलुगू रीमेक

करण देओल के करियर की ये दूसरी फिल्म है दो कि एक तेलुगू फिल्मBrochevarevarura का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म जब अजय देवगन ने खरीदी थी तो उन्हें काफी पसंद आई थी और उन्होंने तुरंत ही इस फिल्म के राईट्स खरीद लिए थे। फिल्म तीन दोस्त - रॉकी, रैंबो और राहुल की मज़ेदार कहानी है। फिल्म में अभय देओल एक अहम भूमिका में हैं।

अपने 2 की तैयारी

अपने 2 की तैयारी

अभय चाचू के साथ काम करने के बाद करण देओल, बॉबी चाचू के साथ काम शुरू करेंगे। गौरतलब है कि सनी देओल पिछले साल नवंबर में ही अपने 2 का एलान कर चुके हैं। फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ करण देओल भी नज़र आएंगे। हालांकि, फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी भी काम चल रहा है लेकिन इसे पूरी तरह से अपने का सीक्वल बताया जा रहा है। फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां पर अपने खत्म हुई थी।

चाचू हैं सबके फेवरिट

चाचू हैं सबके फेवरिट

गौरतलब है कि अभय देओल को भी सनी देओल के बैनर विजेयता फिल्म्स ने लॉन्च किया था फिल्म सोचा ना था के साथ। इस फिल्म को इम्तियाज़ अली ने डायरेक्ट किया था। हाल ही में अभय देओल की ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी जहां वो करण देओल के साथ बॉबी देओल के दोनों बेटों के साथ छुट्टियां मनाते दिखाई दिए थे। अभय देओल के अलावा, बॉबी देओल को भी सनी देओल ने विजेयता फिल्म्स के साथ बरसात में लॉन्च किया था।

सनी देओल ने निभाई परंपरा

सनी देओल ने निभाई परंपरा

अपने बेटे को लॉन्च करने की बात पर सनी देओल का कहना था - मुझे मेरे पापा ने लॉन्च किया था। इसलिए मैं अपने बेटे को लॉन्च कर रहा हूं। करण अपने एक्टिंग करियर को लेकर काफी गंभीर है। माना जा रहा था कि करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास, सनी देओल की सुपरहिट फिल्म बेताब का रीमेक है। इस फिल्म के लिए पहले सनी देओल ने सारा अली खान को भी अप्रोच किया था। लेकिन अमृता सिंह ने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया। दिलचस्प है कि सनी देओल और अमृता सिंह को धर्मेंंद्र ने विजेयता फिल्म्स के साथ बेताब से लॉन्च किया था।

करण देओल को किया लॉन्च

करण देओल को किया लॉन्च

अफवाहें थीं कि करण देओल को आदित्य चोपड़ा लॉन्च करना चाहते थे लेकिन सनी देओल ने साफ मना कर दिया। क्योंकि एक समय था जब शाहरूख खान को डर में अचानक से हीरो बना दिया गया और सनी देओल को बिना बताए उनके सीन तक काट दिए गए। यश चोपड़ा का ये धोखा, सनी देओल कभी नहीं भूले और इसके बाद उन्होंने कभी यशराज फिल्म्स के साथ काम नहीं किया। इसलिए यशराज फिल्म्स से जब सनी देओल के बेटे करण देओल को लॉन्च करने का ऑफर आया तो सनी देओल ने ये ऑफर ठुकरा दिया और खुद अपने बेटे को लॉन्च करने की ठानी।

पहली फिल्म की रिलीज़ से पहले ही मिली थी दूसरी फिल्म

पहली फिल्म की रिलीज़ से पहले ही मिली थी दूसरी फिल्म

जब करण देओल, अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो डायरेक्टर इंदर कुमार ने करण की इस फिल्म के कुछ फुटेज देखे और उन्हें करण अपनी अगली कहानी के लिए परफेक्ट लगे। इंदर, इस कॉमेडी फिल्म की कहानी के लिए करण देओल से मिले और करण को ये कहानी सुनते ही काफी पसंद आई और उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दिया। लेकिन बाद में इस फिल्म पर कोई अपडेट नहीं आया। फिलहाल तो इंदर कुमार, अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ थैंक गॉड नाम की फिल्म बना रहे हैं।

भाई का भी किया है स्वागत

भाई का भी किया है स्वागत

करण देओल ने हाल ही में अपने भाई और सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल का भी इंडस्ट्री में स्वागत किया है। राजवीर, देओल परिवार की परंपरा तोड़ते हुए राजश्री प्रोडक्शन्स की एक फिल्म के साथ अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या डायरेक्ट करेंगे और राजवीर के साथ ये अवनीश का भी डेब्यू होगा।

देओल परिवार के दोनों बेटों पर फैन्स की नज़र

देओल परिवार के दोनों बेटों पर फैन्स की नज़र

सनी देओल के दोनों बेटे - करण देओल और राजवीर देओल पर फैन्स की नज़र है। जहां, करण देओल अपनी पहली फिल्म से दर्शकों को ज़्यादा इंप्रेस नहीं कर पाए हैं वहीं उनके भाई राजवीर के अभी से सोशल मीडिया पर फैन क्लब्स बनने शुरू हो गए हैं। हालांकि राजवीर और करण दोनों ही सोशल मीडिया और कैमरों की नज़रों से दूर, फिलहाल अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X