सनी देओल के बेटे करण की शादी पर इस डेट पर बजेंगे नगाड़े, मां को सबसे पहले बताया था कौन है गर्लफ्रेंड!

Sunny Deol's son Karan Deol wedding: सनी देओल का बेटा और धर्मेंद्र का पोता करण देओल फिल्मेकर बिमल रॉय की ग्रेट ग्रैंड डॉटर द्रिशा आचार्य से शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
शादी की तैयारियां 9 जून से शुरू हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, वेडिंग सेरेमनी 18 जून को होगी। अब देओल हाउस में सेलिब्रेशन का टाइम शुरू हो गया है। जी हां, सनी देओल अपनी बहू के वेलकम के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
सनी देओल का बेटा और एक्टर करण देओल जल्द ही अपनी लंबे समय से रही उनकी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं।
आपको बता दें, इस साल 18 फरवरी को इस जोड़ी ने सगाई की थी। जल्दी ही सितारों से सजी रिसेप्शन पार्टी को भी आप इस कपल को बधाई देते देखेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, संगीत, मेहंदी और हल्दी 15 से 17 जून के बीच की जाएगी और यह जोड़ी 18 जून को सात फेरे लेगी। देओल फैमिली ने शादी के बाद एक रिसेप्शन भी प्लान किया है जिसमें इंडस्ट्री के उनके फ्रेंड्स भी शामिल होंगे।
हाल ही में दिए इंटरव्यू में वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने अपने पोते करण देओल की शादी बारे में बात करते हुए कहा, सनी देओल का बेटा करण देओल शादी के लिए तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वे खुश हैं कि करण को अपना लाइफ पार्टनर मिल गया है। धर्मेंद्र ने यह भी बताया कि करण ने सबसे पहले अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में अपनी मां यानी सनी देओल की वाइफ पूजा देओल को बताया और उन्होंने यह बात सनी देओल से कही।
धर्मेंद्र ने भी कहा, अगर करण को वो पसंद है तो इस रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं। धर्मेंद्र खुद द्रिशा से उनके घर पर मिले। उन्होंने यह भी कहा कि इस जोड़े को उनके बहुत सारे आशीर्वाद हैं।
सूत्रों के मुताबिक, करण देओल और द्रिशा की शादी बहुत ही लिमिटेड फैमिली के मेंबर्स के सामने ही होगी। यह एक फैमिली अफेयर रहेगा और यह जोड़ी भी यही चाहती है। सनी जहां आजकल सनी देओल अपनी फिल्म गदर 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं वहीं वे अपने बेटे शादी के लिए बेहद एक्साइटेड भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











