..................... Sunny Deol's son Karan Deol marriage Preparations started, full details came out - Hindi Filmibeat

Karan Deol: सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की तैयारियां हुई शुरु, सामने आई पूरी जानकारी

Karan Deol

Karan Deol marriage: शादी का सीजन है, हर तरफ शादी और बारात को लेकर ही खबर सामने आ रही हैं, ऐसे में मनोरंजन जगत में भी हर तरफ शादी का माहौल बना हुआ है। अब खबर आई है कि बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की तैयारियां शुरु हो गई हैं। शादी से जुड़ी सारी जानकारी सामने आ गई हैं।

दरअसल धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के लड़के करण देओल जल्द घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं और दूल्हा बनने जा रहे हैं। ऐसे में जुहू में धर्मेंद्र का आलीशान बंगला चहल-पहल से गुलजार है।

धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही बिमल रॉय की पोती दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। कहा जा रहा है कि करण देओल की शादी की फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे।

इतना ही नहीं वेडिंग रिसेप्शन वेन्यू की जानकारी भी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार शादी धर्मेंद्र और उनकी पत्नी शादी की तैयारियों के लिए बेकरार हैं। कहा जा रहा है कि यह शादी तीन दिन तक चलेगी, 16 जून, 17, 18 जून।

रिसेप्शन 18 जून को बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में है। मुंबई में 18 जून को करण दृशा का शादी के बाद रिसेप्शन होगा। इन्विटेशन छप चुका है और बॉलीवुड व साउथ इंडस्ट्री में भी लगभग सभी को निमंत्रण भेजा जा चुका है।

खबरों की मानें तो, करण देओल और दृशा रॉय ने इसी साल सगाई की थी। खबर थी कि दोनों ने धर्मेंद्र और पहली पत्नी प्रकाश कौर की वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर सगाई की थी। लंबे समय से दोनों के डेटिंग के अटकलें थीं।

होने वाले दूल्हा-दुल्हन को मुंबई में सगाई के बाद एक साथ स्पॉट किया गया था। दृशा आचार्य और करण छह साल से डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन कथित तौर पर बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं।

फैंस को करण देओल की शादी का बेसब्री से इंतजार हैं। खैर अगर हम करण देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'पल पल दिल के पास' एक्टर करण जल्द ही अपने 2 और देखो जरा में नजर आएंगे। एक्टिंग के अलावा करण ने यमला पगला दीवाना 2 से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर डेब्यू भी कर लिया है।

Read more about: karan deol sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X