Sunny Deol के बेटे Karan Deol का फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हैं फैंस, हो रही है तारीफ, Watch Video

Karan Deol: सनी देओल के बेटे करण देओल ने साल 2019 में फिल्म "पल पल दिल के पास" के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद 2021 में फिल्म "वैल्ले" में नजर आए। वहीं अब करण की अगली होगी "अपने 2", जिसमें वो सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
करण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फिटनेस वीडियो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स उनके ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ कर रहे है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में करण ने लिखा, "हर अंत एक नई शुरुआत है.. हर कल आज का सीक्वल है! आगे बढ़ते रहो, इसी तरह जीत होती है।"
अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात करते हुए करण देओल ने कहा, "मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपने जीवन में सबसे अच्छे शेप की ओर बढ़ रहा हूं। शुरुआत में मेरा टारगेट फिट रहना और मांसपेशियों को बढ़ाना था, लेकिन अब यह मेरे जीवन के सभी पहलुओं पर प्रभाव डाल रहा है।"
करण ने आगे कहा, "चाहे वह सेल्फ डिसिप्लिन हो, फोकस हो, मानसिक स्पष्टता या आहार संबंधी आदतें हों, मैंने हर तरह से ग्रोथ देखी है। इसीलिए मैं इस सफर की शुरुआत के साथ साल का अंत करने की उम्मीद कर रहा हूं।"
करण के इस वीडियो से कयास लगाया जा रहा है कि फिल्म "अपने 2" में वो काफी बदले लुक में नजर आने वाले हैं। अनिल शर्मा के निर्देशन में जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली है। यह पांचवी बार होगा, जब धर्मेंद्र अपने बेटों सनी और बॉबी के साथ पर्दे पर दिखेंगे। अपने के बाद धर्मेंद्र ने सनी और बॉबी के साथ यमला पगला दीवाना फ्रेंजाइजी की तीन फ़िल्में की हैं। करण देओल के लिए यह पहला मौक़ा होगा, जब वो अपने दादा, पिता और चाचा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











