सनी देओल की पत्नी लिंडा और बेटों करण - राजवीर के साथ फैमिली फोटो वायरल
सनी देओल उन चंद बॉलीवुड एक्टर्स में से हैं जिनकी निजी ज़िंदगी के बारे में बेहद कम लोगों को पता है और उनके फैन्स भी उनकी निजी ज़िंदगी के बारे में कुछ ज़्यादा बातें नहीं जानते हैं। खासतौर से सनी देओल की पत्नी पूजा देओल के बारे में ना ही किसी को ज़्यादा जानकारी है, ना ही दोनों की तस्वीरें दिखती हैं।
लेकिन सनी देओल के फैन्स, अपने फेवरिट एक्टर के बारे में कुछ ना कुछ रोज़ वायरल कर ही देते हैं और अब वायरल हो रही है सनी देओल की एक फैमिली फोटो जिसमें उनकी पत्नी पूजा देओल और सनी अपने दोनों बेटों - करण देओल और राजवीर देओल के साथ दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि सनी देओल और पूजा देओल की ज़्यादा तस्वीरें इंटरनेट पर नहीं हैं। वहीं उनकी शादी के बारे में भी ज़्यादा जानकारी किसी को नहीं है। पूजा, सालों से सनी देओल के साथ नहीं रहती हैं।
आखिरी बार वो अपने परिवार के साथ दिखाई दी थीं, बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास के प्रीमियर के मौके पर। उस समय भी सनी देओल और पूजा देओल कैमरों के लिए भी एक साथ नहीं आए। दोनों अलग आए और अलग गए।

शादी की पहली तस्वीर
ये सनी देओल की शादी की पहली तस्वीर है जो लंदन के एक मैगज़ीन में छपी थी और वहीं से वायरल हुई। इसी के बाद पता चला था कि सनी देओल ने लिंडा नाम की लड़की से शादी कर ली है। हालांकि लिंडा को अब सब पूजा देओल के नाम से ही जानते हैं।

कोई नहीं करता है पुष्टि
हालांकि सनी देओल की शादी की ज़्यादा तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद नहीं हैं। उनकी शादी और पत्नी के बारे में भी जो भी बातें इंटरनेट पर मौजूद हैं उनकी कभी किसी ने किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है।

शादी की खबरों का कहा था झूठ
सनी और लिंडा की शादी की तस्वीर की तारीख है 1984। हालांकि जब सनी देओल की शादी की खबरें लीक हुईं तो उन्होंने और धर्मेंद्र ने इसका खंडन किया। क्योंकि उस दौरान, सनी देओल, अमृता सिंह के साथ अपने फिल्म डेब्यू की तैयारी कर रहे थे।

बेताब की तैयारी
वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो अमृता सिंह और सनी देओल के बीच के संबंध भी केवल को स्टार्स के नहीं थे। दोनों काफी करीब थे। अमृता सिंह सनी देओल से शादी करना चाहती थीं। बेताब की रिलीज़ के बाद दोनों की जोड़ी सुपरहिट हो चुकी थी।

शादी नहीं केवल एक डील थी
कुछ रिपोर्ट्स तो यहां तक कहती हैं कि सनी देओल और लिंडा के बीच की शादी एक बिज़नेस अग्रीमेंट थी जिसे दोनों परिवारों ने बाद में रिश्ते में बदल दिया था। लिंडा के पिता, सनी देओल की कंपनी सनी सुपर साउंड्स के लिए काम करते थे।

हमेशा कैमरों से दूर
शादी की खबरों के बावजूद, पूजा देओल कभी सनी देओल के साथ कैमरों के सामने नहीं आईं। दोनों ने अपनी निजी ज़िंदगी को फिल्मी गलियारों की गपशप से दूर रखा। कहा ये भी जाता है कि पूजा कभी सनी देओल के साथ भारत में रही ही नहीं। वहीं बॉलीवुड में सनी का नाम, कुछ लोगों से जुड़ा।

परिवार के रहे बेहद करीब
सनी देओल की पत्नी के साथ उनकी तस्वीरें और उनके बारे में जानकारी भले ही कम हो लेकिन सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल के बेहद करीब थे और इसका सुबूत सनी के करियर चॉइस ने हमेशा दिया।

बहनों से भी प्यार
वहीं सनी देओल अपनी बहनों के भी काफी करीब थे। उनकी दो बहनें - अजीता और विजेता विदेश में रहती हैं। विजेता के नाम पर ही धर्मेंद्र ने एक प्रोडक्शन हाउस खोला जिसकी कमान सनी देओल ने खुद संभाली। विजेता फिल्म्स ने ही बॉबी देओल, अभय देओल और करण देओल को लॉन्च किया।

अमृता सिंह ने किया था खुलासा
अमृता सिंह और पूजा के अलावा, एक और नाम सनी देओल की ज़िंदगी से हमेशा जुड़ा और वो नाम था डिंपल कपाड़िया का। अगर कुछ बेहद पुराने इंटरव्यू देखें तो अमृता सिंह ने खुद इस बात की पुष्टि की थी। हालांकि सनी देओल ने अपने पिता की तरह, अपनी पहली पत्नी पूजा को तलाक ना देने का फैसला किया था।

डिंपल के साथ वायरल तस्वीर
कुछ सालों पहले भी सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की एक तस्वीर वायरल हुई थी जहां दोनों लंदन में एक साथ समय बिताते दिखाई दिए थे। बहरहाल, निजी ज़िंदगी में सनी देओल भले ही कैमरों की नज़र से खुद को दूर रखते हैं लेकिन रील लाइफ में फैन्स उन्हें परदे पर वापस देखने को बेचैन हैं। सनी देओल, अपने 2 के साथ परदे पर वापसी करने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












