Flashback: सनी देओल की इंडियन ने शाहरूख खान की असोका को बॉक्स ऑफिस क्लैश में पछाड़ा
बॉलीवुड में कुछ लोगों की टक्कर देने में बड़ा मज़ा आता है। ऐसी ही एक टक्कर थी सनी देओल और शाहरूख खान की। दोनों के बीच की दुश्मनी का कारण था यश चोपड़ा का एक झूठ लेकिन फिर भी दोनों के बीच डर फिल्म के बाद कुछ भी ठीक नहीं रहा। डर के हीरो थे सनी देओल लेकिन फिल्म रिलीज़ होने के बाद पासा ही पलट गया। डर के हीरो बन गए शाहरूख खान।

खैर, 2001 में सनी देओल ने अपना जवाब दिया था। दरअसल, 26 अक्टूबर 2001 को दो फिल्में रिलीज़ हुई जो बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुईं। इनमें से पहली थी शाहरूख खान - करीना कपूर स्टारर असोका और दूसरी थी सनी देओल - तबू स्टारर इंडियन। कहने की ज़रूरत नहीं है कि बॉक्स ऑफिस पर असोका को इंडियन से मुंह की खानी पड़ी थी।


Click it and Unblock the Notifications











