..................... Sunny Deol's Ghayal Once Again character revealed - Hindi Filmibeat

DETAILS: घायल वन्स अगेन में ये होगा सनी देओल का किरदार

[बॉलीवुड समाचार] घायल वन्स अगेन में सनी देओल के किरदार क्या होगा कैसा होगा इस पर सबकी नज़र टिकी थी। तो अब धीरे धीरे फिल्म को लेकर कई जानकारियां बाहर आ रही हैं। फिल्म में सनी देओल एक कॉलेज प्रोफेसर बने हैं जो बच्चों को अन्याय और कानून की गलतियों के खिलाफ लड़ना सिखाएंगे।

सनी देओल की फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां घायल खत्म हुई थी और ये सही मायनों में सीक्वल होगी। घायल में सनी देओल कानून और समाज के शिकंजे में ऐसा फंसते हैं कि गलती ना होते हुए भी उन्हें जेल की सज़ा हो जाती है।
[प्रेम रतन धन पायो पर ग्रहण हैं सनी देओल!]

घायल वन्स अगेन की कहानी यहीं से शुरू होगी कि सनी देओल अपनी जेल की सज़ा पूरी कर चुके हैं और अब वो चाहते हैं कि उनके जैसा ज़ख्मी कोई और ना हो। हालांकि वो फिर से किसी षड्यंत्र का शिकार होंगे या नहीं ये अभी प्लॉट में नहीं है। लेकिन वो प्रोफेसर हैं और कहानी कॉलेज की है तो ज़ाहिर सी बात है कि सनी देओल यूथ को टार्गेट कर शायद कुछ बेहतरीन पका रहे हैं।
['अपने बेटे को दूसरा सनी देओल कभी नहीं बनने दूंगा']

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X