..................... Sunny deol's Gadar new trailer took the internet by storm, from handpump scene to songs, fans going crazy - Hindi Filmibeat

Gadar Trailer: रिलीज हुआ सनी देओल की फिल्म गदर का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर फैंस हुए क्रेजी, बोले- ब्लॉकबस्टर

sunny-deol-s-gadar-new-trailer-took-internet-by-storm-handpump-scene-to-songs-fans-says-blockbuster

Gadar Trailer: सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' 22 सालों के बाद सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देने को तैयार है। फिल्म 9 जून को बड़े पर्दे पर धमाका करेगी, लेकिन उससे पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

बता दें, गदर 2 यानि की फिल्म का सीक्वल 11 अगस्त को रिलीज किया जाना है। लिहाजा, उससे पहले दर्शकों के बीच माहौल बनाने के लिए मेकर्स 9 जून को गदर री- रिलीज कर रहे हैं। खास बात है कि मेकर्स ने फिल्म पर काम भी किया है। ऑडियो क्वालिटी सुधारी है। पिक्चर क्वालिटी को बेहतर किया है। इस बार गदर 4k फॉरमैट में रिलीज़ होने जा रही है।

2001 में आमिर खान स्टारर 'लगान' के साथ रिलीज होने के बावजूद सनी देओल की 'गदर' बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। दोनों फिल्मों के बीच जबर्दस्त टक्कर हुई और फिर भी दोनों हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्में साबित हुईं। 22 साल बाद भी दोनों फिल्मों को उतने ही प्यार से याद किया जाता है।

सोशल मीडिया पर गदर को लेकर तहलका मच चुका है। यूजर्स ने अभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है और इस फिल्म को 22 साल के बाद, एक बार फिर सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्साहित हैं। मेकर्स ने भी फिल्म का ट्रेलर इस तरह काटा है, जिससे फैंस नॉस्टैलजिक हो चुके हैं। ट्रेलर में फिल्म की सभी पॉपुलर सीन्स की झलक है.. चाहे वो हैंडपंप सीन हो या हिंदुस्तान जिंदाबाद..

पीटीआई से बातचीत के दौरान निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि वह 'गदर' को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने को लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि लोग गदर देखने में दिलचस्पी ले रहे हैं। जिस तरह अवतार और बाहुबली को पुन: रिलीज किया गया, उसी तरह गदर भी री- रिलीज होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X