सलमान खान को डबल टक्कर देंगे सनी देओल, कर लीजिए BOOKING!
आखिरकार, सनी देओल की भैय्याजी सुपरहिट को रिलीज़ डेट फाइनल हो ही गई है। फिल्म काफी समय से रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रही है। फिल्म 14 सितंबर को रिलीज़ होगी।
और खबरों की मानें तो फिल्म में सनी देओल डबल रोल में दिखेंगे। हाल ही में खबर थी कि सलमान खान भी डबल रोल में दिखाई देंगे, आने वाली फिल्म रेस 3 में।

भैय्याजी सुपरहिट में सनी देओल दो रोल में दिखाई देंगे - एक गांव का और दूसरा एक एक्टर का। फिल्म में अरशद वारसी डायरेक्टर के रोल में होंगे। वहीं फिल्म में दो हीरोइनें हैं - प्रीती ज़िंटा और अमीषा पटेल।
[सनी देओल का गुस्सा जमकर शाहरूख खान पर फूटा, हुई घमासान FIGHT!]
ये फिल्म पिछले साल ट्यूबलाइट से क्लैश होने वाली थी। तब फिल्म के प्रोड्यूसर का कहना है कि सनी जी का इससे कोई लेना देना नहीं है। फिल्म की रिलीज़ की ज़िम्मेदारी मेरी है और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि सलमान खान के साथ बैठकर बात करूं और इस क्लैश का हल निकालूं।
उस समय प्रोड्यूसर ने ये भी कहा था कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि अगर ये क्लैश हो तो बराबरी का हो औऱ किसी को कोई कतनुकसान ना हो। कई बार ऐसा होता है कि क्लैश में भी फिल्में काफी अच्छा कमा लेती हैं।
[सलमान और सनी देओल की टीम, अक्षय करेंगे 2019 की ओपनिंग]
अब आखिरकार फिल्म को एक रिलीज़ डेट मिल चुकी है। बस अगर ये अभी भी रिलीज़ हो जाए तो। वैसे जानिए कितनी फिल्मों से सनी देओल का नाम जुड़ा हुआ है -


Click it and Unblock the Notifications












