सनी देओल को पाकिस्तान से बड़ी उम्मीदें

पाकिस्तान में यह फिल्म कराची के कापरी सिनेमा और सिने प्लेक्स, हैदराबाद के न्यू मैजिस्टिक सिनेमा, लाहौर के प्रिंस सिनेमा, डी.एच.ए. और सिने स्टार, फैसलाबाद के ताज महल, मुल्तान के ड्रीमलैंड सिनेमा, रावलपिंडी के सिने प्लेक्स और गुजरांवाला के कश्मीर महल में प्रदर्शित हुई है।
इस फिल्म को नीरज पाठक ने लिखा और निर्देशित किया है। सुभाष घई ने फिल्म का निर्माण किया है। इरफान खान, ईशा कोप्पिकर और कोंकणा सेन शर्मा ने भी इसमें अभिनय किया है। 'राइट या रांग' फिल्म दो पुलिसकर्मियों अजय श्रीधर (सन्नी) और विनय पटनायक (इरफान) की गहरी दुश्मनी के इर्द-गिर्द घूमती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











