सनी देओल और राजकुमार संतोषी 16 साल बाद करेंगें धमाल, दिखेगा 90s वाला अवतार
सुपरस्टार सनी देओल इस समय आने वाली फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से को लेकर चर्चा में है और उसकी रिलीज का इंतजार कर रहे है। इसके अलावा खबर है कि वो एक बार फिर से अपने पुराने निर्देशक और दोस्त राजकुमार संतोषी के साथ फिल्म करने जा रहे है। बता दें कि सनी देओल राजकुमार संतोषी के साथ कई बेहतरीन फिल्म में नजर आ चुके है। खबर है कि इस फिल्म के लिए सनी देओल काफी ज्यादा चर्चा में है और फिल्म अगले साल यानि 2019 तक फ्लोर पर आ जाएगी।
बता दें कि अगर ऐसा हुआ तो दोनो कई सालों के बाद एक दूसरे के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। इस बात की जानकारी निर्देशक ने खुद दी है पर इसमें मुहर नहीं लगी है।

बता दें कि इस फिल्म की कहानी को लेकर चर्चा है कि ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म होने वाली है और सनी देओल का पुराना अवतार इस फिल्म में नजर आने वाले है।
आपको बता दें कि दामिनी, घायल और घातक जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी लगभग 16 सालों के बाद साथ आने वाली है।
घातक 2 के अलावा भी ये एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। आनंद एल राय के बैनर तले राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म पीरियड ड्रामा होगी, जिसका नाम है फतेह सिंह। फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
फिलहाल सनी देओल फिल्म यमला पगला दीवाना की प्रमोशन मे बिजी चल रहे है और फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिसपॉंस मिल रहा है। बता दें कि इस फिल्म में धर्मेंद्र और बॉबी देओल भी नजर आने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications












