'घायल रिटर्न्स' से सन्नी देओल इज बैक..वैरी सून
आजकल सीक्वेल फिल्मो का दौर चल रहा है लेकिन दस में दो फिल्में ही ऐसी होती है जो कि सफल होती है इसलिए लोगों को थोड़ा सा डर भी लगता है सीक्वेल फिल्में बनाने में। लेकिन बॉलीवुड के सिंह साहब द ग्रेट यानी सन्नी देओल ने हिम्मत करके 'घायल रिटर्न्स' बनाने का फैसला किया है इस फिल्म में सन्नी देओल बतौर निर्देशक वापसी करेंगे।
यह 1990 की फिल्म 'घायल' का अगला संस्करण है। इसकी शूटिंग 2014 के फरवरी में शुरु होगी। शुरुआत में ऐसी खबर थी कि इसका निर्देशन राहुल रवैल करेंगे। लेकिन सन्नी ने अब कहा, "सन्नी 'घायल रिटर्न्स' का निर्देशन वह खुद करेंगे और इसमें पुरानी कहानी को नहीं दोहराया जाएगा, लेकिन अमित मेहरा के किरदार को आगे बढ़ाया जाएगा।"
सन्नी ने इससे पहले कहा था कि 'घायल' के प्रदर्शन के बाद से ही वह इसका अगला संस्करण बनाने की कोशिश कर रहे हैं,सन्नी ने 1999 में 'दिल्लगी' का निर्देशन किया था जिसमें उनके भाई बॉबी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
'घायल' में मिनाक्षी शेषाद्री और राज बब्बर ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। इस फिल्म को लोग आज भी टीवी पर कई बार देखते हैं। एक्शन औऱ गानों से भरपूर यह फिल्म सन्नी की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।


Click it and Unblock the Notifications












