राजकुमार संतोषी की इस फिल्म में सनी द्योल ने ली अनिल कपूर की जगह

बॉलीवुड स्टार सनी द्योल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म सनी द्योल से जुड़ी कुछ अपडेट्स भी सामने भी आ चुकी हैं, जिसमें उनका लुक भी रिवील हो गया है। इस फिल्म में सनी द्योल के साथ अमिषा पटेल भी नजर आने वाली हैं। ऐसे समय में सनी द्योल से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ गयी है। डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म में सनी द्योल के काम करने की खबरें काफी दिनों से आ रही थी। अब इससे जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आयी है।
अनिल कपूर को किया रिप्लेस :
निर्देशक राजकुमार संतोषी इन दिनों अपनी फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं। इस फिल्म के बाद ही राजकुमार संतोषी ने अपनी अगली फिल्म पर भी मुहर लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार संतोषी फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' के बाद फिल्म 'जिसने लाहौर नहीं देखा' लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म में राजकुमार संतोषी सनी द्योल के साथ काम करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पहले इस फिल्म के लीड रोल में अनिल कपूर को कास्ट किया गया था।
22 साल बाद गदर 2 से कर रहे हैं वापसी :
सनी द्योल 22 सालों बाद अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' से एक बार फिर से बड़े पर्दे पर छाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म में सकीना का किरदार अमिषा पटेल ही निभा रही हैं। सूत्रों की मानें तो जी स्टूडियो ने अनिल शर्मा और सनी द्योल से इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के समय रिलीज करने की सलाह दी है। इसलिए फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के समय 11 अगस्त को रिलीज हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि उसी समय रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनीमल' भी रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications

