सनी देओल की घायल के 30 साल, अमरीश पुरी का गला ऐसा दबाया कि घुट गया था दम
सनी देओल की फिल्म घायल 30 साल पूरे कर चुके हैं। ये फिल्म धर्मेंद्र की विजेता फिल्म्स ने प्रोड्यूस की थी। फिल्म के 30 साल पूरे होने पर सनी देओल ने फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्म से जुड़ी कुछ यादें ताज़ा की। सनी देओल ने बताया कि ये फिल्म बनाते हुए हम काफी डरे हुए थे। हमें नहीं पता था कि फिल्म चलेगी या नहीं।
सनी देओल का कहना है कि फिल्म बनाते समय हमें नहीं पता था कि हम अच्छी फिल्म बना रहे हैं या नहीं। हमारे लिए ज़रूरी था कि फिल्म लोगों को पसंद आए।

फिल्म लोगों को पसंद भी आई और बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन तरीके से चली। 2016 में सनी देओल ने फिल्म का सीक्वल भी बनाया जिसमें पहली फिल्म से केवल सनी देओल और ओम पुरी थे।
सनी देओल ने बताया कि फिल्म को जो प्रोड्यूर बना रहा था वो बीच में ही चला गया। फिल्म के लिए बहुत सारे प्रोड्यूसर ढूंढे गए लेकिन कोई नहीं मिला। अंत में सनी देओल और राजकुमार संतोषी धर्मेंद्र के पास पहुंचे जिन्हें राजकुमार संतोषी का नरेशन बहुत पसंद आया और उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी।


Click it and Unblock the Notifications











