'अपने बेटे को दूसरा सनी देओल कभी नहीं बनने दूंगा'

सनी देओल एक ऐसा नाम है जिनके नाम पर एक से एक सुपरहिट फिल्में भले ही हों, पर उसके साथ सुपरस्टार का टैग उन्हें कभी नहीं मिल पाया। इसकी वजह हैं शाहरूख खान। ऐसा सनी देओल खुद मानते हैं। और यही कारण है कि सनी देओल ने यशराज फिल्म्स का एक बहुत कीमती ऑफर अपने बेटे के लिए ठुकरा दिया है।

जानकारी है कि आदित्य चोपड़ा अपने बैनर तले करण देओल को लॉन्च करना चाहते थे और इसके लिए उनके पिता सनी देओल से संपर्क किया था। लेकिन अपने दिमाग पर अमल करते हुए सनी ने तीन फिल्मों का ये प्रस्ताव ठुकरा दिया। वो अपने बेटे के करियर के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते।

उनके इस फैसले के कारण सनी और यशराज के पुराने रिश्ते में छुपे हैं। इस बैनर से सनी की पुरानी रंजिश है जो दो दशक पहले शुरू हुई थी।1993 में सनी शीर्ष सितारे थे और उन्होंने शाहरुख खान के साथ यश चोपड़ा की डर में काम किया था। सनी को तब लगा था कि 'न्यूकमर' शाहरुख के बजाय फिल्म में उनके रोल को कमजोर रखा गया।
ALSO SEE PICS: शुरू हुई घायल रिटर्न्स की शूटिंग, स्टंट करते नज़र आए सनी पाजी

उन्होंने जो क्लाइमैक्स शूट किया था उसे भी बाद में उन्हें बताए बगैर ही बदल दिया गया था। सनी ने उसके बाद फैसला लिया कि वे इस प्रोडक्शन हाउस के साथ फिर कभी काम नहीं करेंगे।
यही वजह है कि अपने बेटे करण देओल के लॉन्च के मामले में उन्होंने तय किया कि यशराज की तीन फिल्मों की डील नहीं लेंगे। खबर है कि वे अगले साल करण को खुद लॉन्च करने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X