..................... Sunny Deol refused for Gadar 2, it took 22 years to make this film - Hindi Filmibeat

जिस फ़िल्म में काम करने से किया था सनी देओल ने मना, उसी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, बनने में लगे 22 साल

Sunny Deol

सनी देओल इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि हाल ही में उनकी फिल्म 'गदर 2' रिलीज हुई, जिसको लेकर लोगों में काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। यहां तक कि उनकी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर लिस्ट में शामिल हो चुकी है। सनी देओल चार दशकों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और लगातार हिट फिल्में देते जा रहे हैं। सनी देओल ने साल 1983 में फिल्म 'बेताब' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। उन्होंने इंडस्ट्री में 60 से 20 ज्यादा फिल्मों में काम किया। जिसमें काफी सारी फिल्में सुपर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। लेकिन आज हम आपको जिस फिल्म के बारे में बताने वाले हैं उसने पूरे हिंदुस्तान को झूमने पर मजबूर कर दिया। लेकिन इस फिल्म के लिए एक्टर ने मना कर दिया था और इसके पीछे का आज हम आपको कारण बताने वाले हैं।

बतौर निर्देशक भी सनी ने किया काम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सनी देओल ने एक्टिंग के साथ-साथ फिल्मों का निर्देशन भी किया। हालांकि उन्हें इसमें सफलता प्राप्त नहीं हो पाई और उन्होंने एक बार फिर से एक्टिंग की तरफ ही रुख कर लिया। बाद में साल 1999 में असफल निर्देशन के बाद में उन्होंने साल 2001 में 'गदर: एक प्रेम कथा' फिल्म में काम किया. जोकि ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सनी देओल के फैंस काफी लंबे वक्त से इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। लेकिन एक्टर इस फिल्म के सीक्वल को बनाने के लिए तैयार थे ही नहीं।

सनी देओल नहीं थे गदर 2 को बनाने के लिए तैयार

जैसे ही 'गदर 2' रिलीज की गई वैसे ही सिनेमा घरों में धमाल मचाने लगा। लेकिन इन दोनों सिनेमा घरों में धमाल मचा रही फिल्म के लिए सनी देओल राजी नहीं थे। दरअसल आपको बता दें कि सनी देओल ने खुद इंदौर में इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान खुलासा किया था कि "गदर 2 को बनाने में 22 साल इसीलिए लग गए थे क्योंकि मैं इतनी खूबसूरत फिल्म को छेड़ना नहीं चाहता था।" सनी देओल ने आगे कहा कि "जब 'गदर' फिल्म 22 साल पहले रिलीज हुई तो मुझे लगा था कि यह जीरो जाएगी लेकिन दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया। यही प्यार 'गदर 2' के लिए भी दर्शकों का देखने मिल रहा है।"

आखिर क्यों गदर 2 को बनने में लगे 22 साल

सनी देओल ने इस फिल्म को बनाने में 22 साल क्यों लग गए इस बारे में बात करते हुए बताया कि "यह फिल्म काफी ज्यादा प्यारी है। जिस वजह से मैं इसको छेड़ना नहीं चाहता था, लेकिन जनता चाहती थी कि इसका पार्ट 2 बने। जिस वजह से कोरोना काल के दौरान समय मिला तो इसका सही दिशा में उपयोग किया गया और गदर 2 तैयार की गई।"

भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर बोले सनी देओल

जब सनी देओल से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "इंडिया और पाकिस्तान के बीच में तनाव को बढ़ाने का काम कुछ लोग करते हैं। लेकिन इससे जनता को कोई भी फर्क नहीं पड़ता। मुझे तो ऐसा लगता है कि अब इस लड़ाई से लोग थक चुके हैं। कोई भी जवान शहीद हो यह नहीं चाहता है। जब भी देश की बात आ जाती है तो हर आदमी के अंदर जोश भी आ जाता है। इसीलिए आदमी तब उसे वक्त वही करता है जो उसे करना चाहिए। हर आदमी चाहता है कि प्यार से जिंदगी जी जाए। ऐसा इसीलिए क्योंकि जिंदगी जीने के लिए है, लड़ने के लिए नहीं होती है।"

5 दिन में फ़िल्म ने किया अच्छा खासा कलेक्शन

अगर हम 'गदर 2' फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करते हैं तो आपको बता दें कि सनी देओल के करियर की सबसे सक्सेसफुल फिल्म यह साबित होने जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत में इस फिल्म ने 5 दिनों के अंदर ही 228.88 करोड रुपए का कलेक्शन इकट्ठा कर लिया है। लेकिन अगर हम वर्ल्ड वाइड कमाई की बात करें तो आपको बता दें कि 300 करोड़ के बिल्कुल नजदीक इस फिल्म का कलेक्शन पहुंच चुका है।

Read more about: sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X