सनी देओल को लेकर फैली अफवाह... सफाई देने के लिए एक्टर ने शेयर कर दिया BTS Video

Sunny Deol Drunk Video: सुपरस्टार सनी देओल जो कि इस साल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' की सफलता का स्वाद चख रहे हैं, आज उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को देख हर कोई हैरान था और उनकी हालत देख उनके फैंस का भी दिल टूट गया था। हालांकि अब लोगों को ज्यादा परेशान ना करते हुए सनी देओल ने इस वीडियो की हकीकत भी सभी के सामने पेश कर दी है।
सनी देओल ने अपने वायरल वीडियो को BTS वीडियो शेयर करते हुए सच सामने ला दिया है। इसी BTS वीडियो को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, "अफवाहों का सफर बस यहीं तक।" यहां देखिए सनी देओल का ये पूरा का पूरा वीडियो।
बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में लड़खड़ाते कदमों के साथ सनी देओल सड़क पार करते दिखाई दे रहे थे। ऐसा लग रहा था, या तो वो गिरेंगे या फिर वो किसी गाड़ी से टकरा जाएंगे। इतने में एक ऑटो वाला आता है जो कि अब तक सनी देओल को पहचान चुका था।
वो आता है और सनी देओल को सहारा देते हुए ऑटो में बिठा लेता है। इस बीच जो शख्स वहां पर वीडियो बना रहा था उसे ऑटो वाला दूर हटने के लिए और वीडियो ना बनाने के लिए कहता है। हालांकि अब सनी देओल के BTS वीडियो को देखने के बाद साफ है कि ये प्लान्ड वीडियो था और वो शूटिंग कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications