सन्नी-रवीना को फिर से दोस्ती याद आयी

लेकिन एक गलतफहमी ने इन्हें भी दूर कर दिया था और कई वर्षों तक दोनों ने एक दूसरे से बात भी नहीं की और कभी साथ काम न करने का फैसला किया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि सनी और रवीना ने दोबारा दोस्ती कर ली है। दोनों ने हाथ आगे बढ़ाया है और जल्द ही दोनों साथ में फिल्में भी करने जा रहे हैं। खबर आ रही है कि रवीना ने हाल ही में सनी से बात की और पुरानी बातों को भूल जाने के लिए कहा।
जबकि रवीना से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि हम दोनों में कभी लड़ाई नहीं हुई थी और हमने हमेशा एक दूसरे से बात जारी रखी है। इसलिए हम यह बिल्कुल नहीं मानते कि हम में दोबारा दोस्ती हुई है। हम हमेशा से दोस्त थे और हमेशा अच्छे दोस्त बने रहेंगे। लोगों को तो बातें बनाने की आदत है। सनी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कहा कि रवीना अच्छी लड़की हैं और उनकी करीबी दोस्तों में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











