सनी देओल की जबरदस्त एक्शन फिल्म- 2019 रिलीज- धमाकेदार वापसी के लिए तैयार!
राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म में सनी देओल फाइनल हो चुके हैं। यह एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी। ताजा खबरों की मानें तो इस फिल्म पर काम शुरु हो चुका है और दिसंबर तक फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। लिहाजा, सनी देओल फैंस को 2019 में यह फिल्म देखने मिल सकती है। बता दें, दामिनी, घायल और घातक जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब ये जोड़ी 22 सालों के बाद फिर साथ आई है।
कैटरीना के साथ फिल्म नहीं करेंगे ये न्यूकमर- सलमान खान की वजह से!
हाल ही में रिलीज सनी देओल की फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई है। लेकिन सनी देओल अब एक बार फिर एक्शन धमाका के लिए जुट गए हैं। शायद फैंस उन्हें फिर से एक्शन करते देखना चाहेंगे।

फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2018 से शुरु होगी और 2019 मार्च- अप्रैल तक चलेगी। राजकुमार संतोषी यह फिल्म बड़े बजट पर तैयार करने वाले हैं। राजकुमार संतोषी 5 सालों से इस कहानी पर काम कर रहे हैं। जब सनी ने स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें काफी पसंद आया और फटाफट साइन कर लिया गया।
फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही फिल्म की कास्टिंग की घोषणा भी कर जाएगी। कोई शक नहीं कि इस धमाकेदार जोड़ी के कमबैक को लेकर सभी उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस करेंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications











