सन्नी देओल और राजकुमार संतोषी फिर साथ करेंगे काम

लेकिन लगता है कि इनके बीच दुश्मनी की जमी बर्फ अब पिघल चुकी है। सूत्रों की माने तो सन्नी को लेकर संतोषी एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने सन्नी को अपने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई, जो उन्हें पसंद आ गई है।
संतोषी ने भी साथ में काम करने की बात को स्वीकार लिया है, लेकिन फिल्म की कहानी के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। उनका कहना है कि वक्त आने पर सारी बातें साफ हो जाएंगी। घायल में इस जोड़ी ने काफी लोगों को घायल किया था अब 17 साल बाद यह जोड़ी क्या कमाल करती है।


Click it and Unblock the Notifications