Just In: सनी देओल की गदर वापसी के लिए तैयार हो जाइए, 2019 में धमाकेदार एक्शन फिल्म
थोड़े ही दिन पहले, सनी देओल ने ट्वीट किया था कि उनकी अगली फिल्म एक्शन होगी। इस पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया क्योंकि सनी देओल की उम्र अब एक्शन फिल्मों की नहीं रह गई है। लोगों का गुस्सा इसलिए भी था क्योंकि उन्होंने यमला पगला दीवाना फिर से देखी थी और इस फिल्म को देओल परिवार ने क्यों किया, ये बात किसी की समझ में नहीं आ रही थी।
खैर, अब सनी देओल अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुके हैं और ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी जिसे डायरेक्ट करेंगे राजकुमार संतोषी। फिल्म की शूटिंग दिसंबर से अप्रैल तक होगी और इसे 2019 के अंत में रिलीज़ करने का प्लान बनाया जा रहा है। माना जा रहा है कि ये राजकुमार संतोषी का काफी महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट है।

राजकुमार संतोषी इस फिल्म पर काफी समय से काम कर रहे हैं और जैसे ही उन्होंने सनी देओल को इस फिल्म की कहानी सुनाई, सनी देओल ने तुरंत हां कर दी। फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट तय हो जाने के बाद होगी।
गौरतलब है कि सनी देओल, 90 के दशक के एंग्री यंग मैन हैं। और उन्हें ये छवि भी राजकुमार संतोषी ने ही दी। दोनों ने साथ मिलकर घातक, दामिनी और घायल जैसी फिल्में की। घायल को बेस्ट फिल्म का नेशनल अवार्ड भी मिला। इसी फिल्म के सीक्वल के साथ सनी देओल ने छोटे से ब्रेक के बाद कमबैक किया था।
हालांकि घायल सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा नहीं चला लेकिन सनी देओल फैन्स को फिल्म काफी पसंद आई थी। देखना है कि ये आज के ज़माने की एक्शन थ्रिलर में सनी देओल क्या अलग कर पाते हैं। देखिए इस दशक की बेस्ट एक्शन फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications












