अजय देवगन, अक्षय कुमार के बाद- अब सनी देओल भी तैयार- धमाकेदार फिल्म

सनी देओल और राजकुमार संतोषी एक बार फिर साथ जुड़ने वाले हैं। दामिनी, घायल और घातक जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब ये जोड़ी 22 सालों के बाद फिर साथ आई है। आनंद एल राय के बैनर तले राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म पीरियड ड्रामा होगी, जिसका नाम है फतेह सिंह। फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

धड़क का BOX OFFICE धमाका- ओपनिंग के साथ तोड़ा यह बड़ा रिकॉर्ड

राजकुमार संतोषी 5 सालों से इस कहानी पर काम कर रहे हैं। जब सनी ने स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें काफी पसंद आया और फटाफट साइन कर लिया गया। फिल्म 2019 में फ्लोर पर आ जाएगी। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर तेजी से काम चल रहा है। वहीं, सनी भी अपनी आने वाली फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' की रिलीज हो लेकर व्यस्त हैं।

Sunny Deol

गौरतलब है कि सनी देओल ही नहीं, बल्कि इन दिनों कई स्टार पीरियड ड्रामा पर काम कर रहे हैं। जहां अक्षय कुमार केसरी में नजर आएंगे, वहीं अजय देवगन सन्स ऑफ सरदार और तानाजी की तैयारियों में व्यस्त हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को ये फिल्में कितनी पसंद आने वाली हैं।

बहरहारल, सनी देओल- राजकुमार संतोषी की जोड़ी के कमबैक को लेकर सभी उत्साहित हैं। खासकर सनी देओल फैंस अपने हीरो के शानदार कमबैक से खुश हैं। 2017 में भले ही सनी देओल की फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' ज्यादा ना चली हो.. लेकिन जिन्होंने फिल्म देखी, उसे फिल्म पसंद आई थी। वहीं, 2018 की बात करें तो फिल्म सनी देओल एक नहीं, दो नहीं.. बल्कि तीन फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं।

{photo-feature}

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X