सनी देओल ने बेटे करण की शादी में रचाया अपना ढाई किलो का हाथ.. बनाई ये चार बेहद खास चीजें

Karan Deol Mehndi Ceremony: बी टाउन का देओल परिवार इन दिनों शहनाईयों की धुन पर जमकर सेलिब्रेशन कर रहे है। सनी देओल के बेटे करण देओल के प्री वेडिंग रस्में शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में सनी देओल मीडिया से मिलने के लिए वेन्यू से बाहर आए। इस दौरान उनके हाथ पर मेहंदी लगी थी जिसे उन्होंने बखूबी दिखाया भी।
बेटे की शादी में सनी देओल ने अपने हाथों पर बेहद ही खास मेहंदी का डिजाइन लगाया है और इससे स्पेशल मैसेज भी दिया है। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान सनी देओल ने हिंदू (ओम), मुस्लिम (चांद-तारा), सिख (खंडा) और ईसाई (होली क्रॉस) के धार्मिक चिन्ह मेहंदी से बनवाए हैं और सर्वधर्म संभाव का मैसेज लोगों तक पहुंचाया है।
जहां तमाम लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं तो वही तमाम लोग इसे उनकी आने वाली फिल्म 'गदर 2' का प्रमोशन भी बता रहे हैं जो कि पाकिस्तानी लड़की और हिंदुस्तानी सरदार लड़के की प्रेम कहानी पर आधारित है।
बता दें कि सनी देओल के बेटे करण देओल अपने लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ 18 जून को शादी करने वाले हैं। करण और द्रिशा की शादी की प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन जोरों पर हैं।
हाल ही में करण देओल और द्रिशा आचार्य की हल्दी सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देओल हाउस के घर के बाहर ढोल बज रहे हैं तो वलहीं दुल्हे राजा पीले कलर के कुर्ता पहनकर घर से निकलते नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications