बनारस के पंडित के रोल में दिखेगे 'सन्नी देओल'

फिल्मकार चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' में सन्नी देओल आपको पूरी भारतीय परिवेश वाले पंडित के रूप में दिखायी देगें। सात साल पहले मनोज वाजपेई और उर्मिला मातोंडकर को लेकर पिंजर फिल्म बनाने वाले द्विवेदी ने बताया कि यह फिल्म काशीनाथ सिंह का उपन्यास काशी का अस्सी पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी बनारस में गंगा नदी के किनारे स्थित मशहूर और ऐतिहासिक मोहल्ला (इलाका) के ईद-गिर्द घूमती है।
इस वर्ष अगस्त में सुनहरे पर्दे पर आने जा रही सनी देओल, रवि किशन और साक्षी तंवर अभिनित इस फिल्म में आजादी के बाद की कहानी को दिखाया गया है। निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











