ALERT: सनी देओल....एक गदर फिल्म...2 गदर सीक्वल!
सनी देओल अपनी फिल्म घायल का सीक्वल लेकर आए और फैन्स को ये सीक्वल बहुत पसंद आया। और अब सनी देओल ने तय किया है कि फैन्स के लिए ही वो घायल का तीसरा पार्ट भी लेकर आएंगे। यानि कि घायल वन्स अगेन का सीक्वल।
लेकिन इस बार सनी देओल फिल्म को खुद ही डायरेक्ट नहीं करना चाहते हैं। उनकी मानें तो डायरेक्ट करना और एक्ट करना काफी थकाने वाला काम हो जाता है। और वो किसी एक पर फोकस करना चाहते हैं।
[#17YearsAgo: शाहरूख सलमान की टीम ने अजय को दिया था ज़ख्म!]
इसीलिए , सनी देओल घायल वन्स अगेन का सीक्वल लेकर आएंगे लेकिन फिल्म को डायरेक्ट कोई और करेगा। हाल ही में अजय देवगन ने भी फैसला किया है कि वो सन ऑफ सरदार सीक्वल को डायरेक्ट करेंगे लेकिन फिल्म के हीरो के लिए वो सलमान चाहते हैं।
["मुझे सलमान के साथ ये फिल्म करने में मज़ा आएगा"]
सनी देओल ने घायल को लेकर पूरी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं उड़ता पंजाब की रिलीज़ के बाद वो सेंसर में अटकी अपनी फिल्म मोहल्ला अस्सी के लिए लड़ने का भी मन बना चुके हैं।
इससे पहले भी सनी देओल, कई बार अपनी फिल्मों के सीक्वल पर डिस्कस कर चुके हैं। जानिए उनके आगे के प्लान -


Click it and Unblock the Notifications











