आमिर खान की फिल्म 'लाहौर, 1947' से कैसे जुड़े सनी देओल! सुपरस्टार ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Sunny Deol On Aamir Khan: कभी बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे से टकराने वाले सितारे आमिर खान और सनी देओल ने आगामी फिल्म 'लाहौर, 1947' के लिए हाथ मिलाया है। इस खबर ने जितना फैंस को चौंकाया है, उतनी ही हैरानी फिल्म इंडस्ट्री को भी हुई थी.. क्योंकि दोनों कलाकारों के बीच अतीत में कई बार कॉम्पिटिशन का माहौल देखने मिला है।
इस फिल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर आमिर खान जुड़े हैं, जबकि बेहतरीन फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी इस प्रोजेक्ट का निर्देशन करेंगे। फिल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर सनी देओल होंगे। सनी, आमिर और संतोषी की इस तिकड़ी के साथ ये विशाल प्रोजेक्ट सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी खास होने वाला है।
कैसे जुड़े आमिर खान और सनी देओल!
हाल ही में कॉफी विद करण सीजन 8 में करण जौहर से बातचीत करते हुए सनी देओल इस फिल्म को लेकर बातें की। सनी देओल ने कहा, "जब आमिर खान ब्लॉकबस्टर गदर 2 की पार्टी में पहुंचे.. तो वह मेरे पास आए और कहा कि वह मुझसे मिलना चाहते हैं। मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि वह क्या करने की योजना बना रहे हैं। फिर अगले दिन हम मिले और हमने साथ काम करने के कुछ विचारों और संभावनाओं पर चर्चा की। उसके बाद, हम इस प्रोजेक्ट के साथ आए और 'लाहौर 1947' की शुरुआत हुई।"
बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुके हैं आमिर- सनी
बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान और सनी देओल पहली बार साल साल 1990 में टकराए थे, जब आमिर की 'दिल' और सनी की 'घायल' एक ही दिन रिलीज हुईं थी। फिर 1996 में, 'राजा हिंदुस्तानी' और 'घातक' साथ आई थी, इसके बाद 2001 में भारतीय सिनेमा का सबसे एपिक बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ, जब 'लगान' और 'गदर' टकराई थी।
अब पहली बार दोनों ने किसी प्रोजेक्ट पर हाथ मिलाया है। आमिर, सनी देओल और राजकुमार संतोषी फिल्म को दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 के आसपास फ्लोर पर ले जाने की सोच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











