..................... Sunny deol once talk about his relationship with wife pooja and mother - Hindi Filmibeat

मां और पत्नी पर सनी देओल का पुराना बयान वायरल- हमारे घर की महिलाएं मजबूर नहीं हैं

By Filmibeat Desk

देओल परिवार में धर्मेंद्र के बाद सनी देओल और बॉबी देओल ने अपनी लोकप्रियता को स्टारडम तक पहुंचाया है। लेकिन यह देखा गया है कि कभी भी देओल परिवार की महिलाएं यानी कि धर्मेंद्र की पत्नी और सनी देओल की पत्नी के साथ बॅाबी देओल की पत्नी भी मीडिया से दूर रही हैं।

बाकी के स्टार घराने की तरह देओल परिवार की महिलाओं ने खुद को हमेशा से ही कैमरे से दूर रखा है। इस पर कई बार देओल परिवार पर यह भी आरोप लगा कि महिलाओं को बाहर आने के लिए मना किया गया है। इस तरह की अफवाह पर एक दफा सनी देओल ने करारा जवाब मीडिया के सामने दिया था। साल 2013 का सनी देओल का पुराना इंटरव्यू चर्चा में आया है।

Sunny Deol

जब सनी देओल के सामने यह सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि महिलाएं अपना फैसला खुद करती हैं उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है। सनी देओल ने अपनी पत्नी के मीडिया के सामने नहीं आने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मेरी पत्नी एक आजाद महिला हैं। वह अपने फैसले खुद करती हैं।

पब्लिक और लोगों के बीच ना आने उनका अपना निजी फैसला है। सनी देओल ने परिवार और पिता धर्मेंद्र के फैसले पर बोला कि न तो मैंने और ना ही मेरे पापा ने हमारे घर की औरतों को हमारे नियमों को फॉलो करने के लिए मजबूर किया है। आपको बता दें कि ऐसा कम ही मौका रहा है जब सनी देओल अपनी मां और पत्नी के साथ एक साथ दिखाई दिए हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X