'यमला पगला दीवाना फिर से' की बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल- हिट होगी फिल्म!
Recommended Video

सनी देओल, बॉबी देओल और सुपरस्टार धर्मेंद्र की फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, यह बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। लेकिन सनी देओल मानते हैं कि कहीं ना कहीं फ्रैंचाइजी यानि की सीक्वल फिल्में बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी राहत देती है। सीक्वल फिल्मों की हिट होने की गारंटी ज्यादा होती है।
'सलमान खान नहीं होते तो, बॉलीवुड में एंट्री के लिए मुझे लंबा इंतजार करना पड़ता'
सनी देओल ने कहा, कमर्शियली देखा जाए तो फैंचाइजी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल होती हैं। हालांकि किसी फिल्म के हिट या फ्लॉप होने की गारंटी नहीं दी जा सकती। लेकिन फ्रैंचाइजी फिल्मों को डिस्ट्रिब्यूर्स और स्टूडियोज हाथों हाथ ले लेते हैं। सीक्वल फिल्मों से लोगों को बॉक्स ऑफिस कमाई की ज्यादा उम्मीद होती है।

बहरहाल, हाल ही में एक्टर ने अपने करियर पर बात करते हुए कहा, मैंने काफी सालों से हिट फिल्में नहीं दी हैं। मेरी आखिरी सबसे बड़ी हिट फिल्म शायद गदर थी। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द ही बदलाव आएगा। मेरी फिल्में भले ही हिट ना हुई हो.. लेकिन जिस तरह की फिल्में मैंने की हैं.. फैंस आज भी मेरी फिल्म के लिए उत्साहित रहते हैं।
देखना दिलचस्प होगा कि 'यमला पगला दीवाना फिर से' बॉक्स ऑफिस पर कहां तक पहुंच पाती है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 3 करोड़ तक ओपनिंग दे सकती है।
यहां जानें सनी देओल का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications











