सलमान खान के साथ फिल्म करने की बात पर सनी देओल का 'जबरदस्त' जवाब!
सलमान खान हमेशा से ही देओल परिवार के करीब रहे हैं। हाल ही में बॉबी देओल ने सलमान के साथ फिल्म रेस 3 कमबैक किया है। वहीं, फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में सलमान खान कैमियो करते भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सनी देओल से जब पूछा गया कि क्या अब वे सलमान खान के साथ दो हीरो वाली फिल्म करना चाहेंगे?
बिग बजट बॉयोपिक फिल्म- सनी देओल की जगह अक्षय कुमार हो गए फाइनल
तो सनी देओल ने कहा, मुझे नहीं लगता कोई निर्माता या निर्देशक अब हम दोनों को एक ही फिल्म में साइन करना चाहेंगे। वो हम दोनों के रोल के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। यह काफी मुश्किल है। लेकिन यदि कोई अच्छी स्क्रिप्ट के साथ आता है तो मैं किसी के साथ भी काम करने के लिए तैयार हूं। मैं किसी को ना नहीं कहता।

सलमान खान के साथ अपने रिलेशन पर सनी देओल ने कहा, वह हमारे लिए बहुत खास है। हम दोनों फिल्म 'जीत' (1996) के समय से ही साथ हैं। हमारे परिवार के साथ सलमान की गहरी बॉण्डिंग है। मुझे भी उससे बेहद लगाव है।


Click it and Unblock the Notifications