यह सवाल सुनते ही भड़क गए सनी देओल- कहा, मुझमें बात थी इसीलिए स्टार बना
हाल ही में इंटरव्यू के दौरान जब सनी देओल से नेपोटिज्म पर सवाल किया गया तो वह थोड़े उत्तेजित हो गए। सनी देओल ने कहा, क्या यह गलत है? मुझे नहीं लगता इसमें कुछ गलत या निगेटिव है। तो फिर हम इस पर बात क्यों करते हैं। सिर्फ इसीलिए क्योंकि किसी ने इसकी शब्द को हवा दे दी। बॉलीवुड ऐसी इंडस्ट्री है जहां आप बिना टैलेंट के टिक ही नहीं सकते।
अक्षय कुमार की धमाकेदार पारी- सलमान खान के बाद दूसरे नंबर पर
सनी देओल ने कहा, मैं आज जो भी हूं इसीलिए नहीं हूं कि मेरे पापा ने मुझे लांच किया था। मुझमें बात थी इसीलिए मैं टिका रहा। यहां कई इंडस्ट्री के बच्चे होते हैं जिनका करियर नहीं चलता। वहीं, कई बाहर से आए हुए बच्चे होते हैं जो स्टार बन जाते हैं क्योंकि उनमें वह टैलेंट होता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री सबसे ट्रांसपैरेंट होती हैं। यहां आप किसी को रिश्वत देकर स्टार नहीं बन सकते।

उन्होंने आगे कहा, मीडिया को भी अब यह सवाल नहीं पूछना चाहिए। जो लोग कमजोर होते हैं या खुद के बूते पर कुछ अचीव नहीं कर सकते। वही इन बातों का सहारा लेते हैं.. अपनी असफलता दूसरों के सिर मढ़ते हैं। वह गुस्से और चिढ़ में ऐसा करते हैं। मुझे यह कोई मुद्दा नहीं लगता।
बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड के कुछ स्टारकिड्स जो शानदार कलाकार भी हैं-


Click it and Unblock the Notifications