..................... Sunny Deol Offeres daaru to papprazi at son karan deol roka ceremony Sunny Deol oye daaru leke aao - Hindi Filmibeat

धर्मेंद्र के पोते की रोका सेरेमनी में खूब चली दारू, सनी देओल बोले- ओए दारू लेके आओ

Sunny Deol

Sunny Deol Daaru Video: सनी देओल के बेटे करण देओल 18 जून को शादी करने जा रहे हैं। 12 जून को धर्मेंद्र के बंगले पर करण की रोका सेरिमनी हुई। इस मौके पर एक शानदार पार्टी रखी गई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

परिवार के साथ दोस्तों और सेलेब्स ने करण की रोका सेरिमनी में खूब मस्ती की। पार्टी के बीच सनी देओल दोनों भाइयों बॉबी और अभय से साथ पपाराजी से मिलने पहुंचे। पर इस दौरान सनी देओल ने पपाराजी से दारू के लिए पूछ लिया। इसका वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में सनी देओल पपाराजी से पूछते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने कुछ खाया-पिया है या नहीं। जवाब में पपाराजी बोलते हैं कि पीया नहीं है कुछ। इस पर सनी देओल बोलते हैं, दारू चाहिए? बोतल लाओ।' यह सुनकर सभी पपाराजी हंस पड़ते हैं।

इस वीडियो पर फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं और वो पपाराजी संग सनी देओल के फनी अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया है, 'डाउन टू अर्थ लोग आज भी हैं।' एक और फैन का कमेंट है, 'दारू देसी। चीयर्स'। एक अन्य फैन ने लिखा, 'इस फैमिली की इज्जत पूरी फिल्म इंडस्ट्री करती है।'

वहीं सनी देओल ने बेटे करण की रोका सेरिमनी में खूब जमकर डांस भी किया। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें सनी देओल जोरदार ठुमके लगा रहे हैं।

Read more about: sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X