सनी देओल ने ड्रंक वीडियो पर अब तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे शराब पीनी होगी तो...

Sunny Deol On Drunk Video- गदर 2 के साथ दमदार वापसी करने वाले तारा सिंह यानि सनी देओल चर्चा में है। कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो नशे में धुत सड़क पार करते हुए दिखे थे।
हालांकि बाद में उन्होने पूरा वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि वो एक शूटिंग वीडियो है। अब सनी देओल ने एक बयान दिया है और नशे में धुत वाले वीडियो पर अपनी चु्प्पी तोड़ दी है। अभिनेता ने जो कुछ भी कहा वो उनके फैंस के लिए काफी शानदार होने वाला है।
सनी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ''वीडियो शूटिंग के दौरान का था, सच्चा नहीं था। अगर मुझे शराब पीनी होगी तो क्या मैं सड़क पर पीता या रिक्शे में? सच्चाई तो ये है कि मैं पीता ही नही हूं। वो सिर्फ सीन के लिए था।'' सनी देओल का ये बयान अब चर्चा में हैं। हालांकि पहले भी उन्होने एक पोस्ट करते हुए खुलासा कर दिया था कि ये फेक है इसपर ध्यान ना दें।
कैसा था सनी देओल का वीडियो?
वायरल हो रहे वीडियो में लड़खड़ाते कदमों के साथ सनी देओल सड़क पार करते दिखाई दे रहे थे। ऐसा लग रहा था, या तो वो गिरेंगे या फिर वो किसी गाड़ी से टकरा जाएंगे। इतने में एक ऑटो वाला आता है जो कि अब तक सनी देओल को पहचान चुका था।
इसके बाद ऑटो वाला उनको पकड़ता है और बिठाकर ले जाता है।
सनी देओल ने इस साल गदर 2 के साथ शानदार कमाई वाली एक फिल्म दी है। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की तगड़ी वापसी की उम्मीद सभी को नहीं थी। हालांकि गदर को काफी प्यार मिला।
अब देखने वाली बात होगी कि सनी देओल अगली किस फिल्म में नजर आएंगे। उनके फैंस बेसब्री से अगली ब्लॉकबस्टर का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications