बच्चन परिवार से क्यों खफा हैं सनी देओल, कभी साथ काम ना करने पर कही ऐसी बात

सनी देओल और अमिताभ बच्चन दोनों ही अपने-अपने दौर के सुपरस्टार रह चुके हैं। इतना ही नहीं दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि दोनों ही दिग्गज सितारों ने साथ में सिर्फ एक फिल्म की है। इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल आपको बता दें कि इसके पीछे की वजह और कोई नहीं बल्कि सनी देओल है। कहा तो यह भी जाता है कि सनी ना सिर्फ अमिताभ बल्कि उनके पूरे बच्चन परिवार से दूरी बनाए रखना पसंद करते हैं।
पूरे करियर में सनी और अमिताभ ने साथ में की है एक फिल्म
एक तरफ तो अमिताभ बच्चन या फिर बच्चन परिवार के सदस्य के साथ फिल्मों में काम करने के लिए लालायित रहता है। तो वहीं दूसरी तरफ सनी देओल बच्चन परिवार से सालों से दूरी बनाए हुए हैं। दरअसल आपको बता दें कि 1994 में सनी की इंसानियत फिल्म आई थी और इसमें पहली बार अमिताभ और सनी दोनों ने साथ में मिलकर काम किया। लेकिन यह पहली और आखरी बार था जब उन्होंने साथ में मिलकर काम किया। दरअसल इसके पीछे कुछ ऐसी गलतफहमियां जो कि शूटिंग के दौरान हुई थी।
इस कारण अमिताभ से खफा हुए सनी देओल
बताया तो यह भी जाता है कि एक दौर हुआ करता था जब सनी देओल और अमिताभ बच्चन दोनों ही बेहद करीब थे। ऐसा इसीलिए क्योंकि अमिताभ और धर्मेंद्र बहुत ही गहरे दोस्त थे। लेकिन फिल्म 'इंसानियत' के समय पर दोनों के बीच में काफी दूरियां आ गई। कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि सनी इस फिल्म में लीड किरदार निभा रहे थे तो वही जब फिल्म का पोस्टर आया तो उन्हें साइडलाइन कर दिया और अमिताभ को फ्रंट फुट में रख दिया था। यहां तक कि अमिताभ का रोल काफी छोटा था तो इसे भी बाद में बड़ा कर दिया था और बताया यह भी जाता है कि इसी कारण सनी देओल काफी खफा हो गए थे और अमिताभ के साथ कभी भी काम ना करने की ठान ली थी।
पूरे बच्चन परिवार से दूरी बनाए रखे हैं सनी देओल
इतना ही नहीं आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के साथ ही नहीं बल्कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ में भी सनी देओल ने कभी भी आज तक काम नहीं किया है। जेपी दत्ता ने 'बॉर्डर' फिल्म के बाद में सनी को एक और फिल्म के लिए वादा किया था। लेकिन जब बाद में अभिषेक को इस फिल्म के लिए साइन किया गया तो सनी ने इस फिल्म को लेकर मना कर दिया। वही 'इंडियन' फिल्म में ऐश्वर्या ने सनी के साथ काम करने से इंकार कर दिया। इस वजह से भी अभिनेता काफी ज्यादा नाराज रहे और एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने इस बात का भी खुलासा किया कि अगर फिल्म में सलमान, ऋतिक या फिर शाहरुख जैसे स्टार काम कर रहे होते तो ऐश्वर्या कभी भी इस फिल्म को करने से मना करती ही नहीं।


Click it and Unblock the Notifications