First LOOK: सनी देओल की 'मोहल्ला अस्सी'- नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट की घोषणा
सनी देओल की फिल्म मोहल्ला अस्सी का नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। आखिरकार फिल्म को रिलीज डेट मिल चुकी है। मोहल्ला अस्सी 16 नवंबर को रिलीज होने वाली है। यानि की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की रिलीज के सिर्फ एक हफ्ते बाद। देखना दिलचस्प रहेगा कि फिल्म कैसा बिजनेस कर पाती है। फिल्म के निर्देशक हैं डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी।
'सलमान की फिल्म 500 करोड़ कमाती है, तो उन्हें फीस मिलती है'
मोहल्ला अस्सी काफी पहले ही बन चुकी थी लेकिन फिल्म विवादों में फंसी रही। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही लीक हो गया, जिसे लेकर सनी देओल व अन्य पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज हो गया। निर्माता का कहना है कि वह ट्रेलर बिना एडिटिंग के लीक हो गई थी। लेकिन समस्या यहीं खत्म नहीं हुई। कुछ ही समय के बाद पूरी की पूरी फिल्म सोशल मीडिया पर लीक हो गई।

फिल्म सेंसर बोर्ड पर 5 सालों से अटकी थी और इसलिए फिल्म की रिलीज़ डेट तय नहीं की जा पा रही थी। इधर फिल्म लीक हो जाने की वजह से निर्माता को काफी नुकसान सहना पड़ा। बहरहाल, अब आखिरकार फिल्म नवंबर में रिलीज हो रही।
ये फिल्म 'काशी का अस्सी' उपन्यास पर आधारित है। जिसमें 1990 और 1998 की रामजन्मभूमि विवाद और मंडल कमिशन के सुझावों के बाद की घटनाएं दिखाई गई हैं। फिल्म में सनी देओ, रवि किशन और साक्षी तंवर मुख्य किरदारों में हैं।
यहां देंखे फिल्म का पहला मोशन पोस्टर-


Click it and Unblock the Notifications











