लापता हुए सनी देओल? ढूंढने वाले को 50 हजार का इनाम! पठानकोट में क्यों लगाए गए ऐसे पोस्टर्स?

Sunny Deol Missing Poster- गदर 2 की रिलीज के बाद अपने करियर को ऑक्सीजन देने वाले सनी देओल इस वक्त फिर से चर्चा में हैं। इस वक्त वो फिल्म के कारण नहीं बल्कि ऐसी वजह से चर्चा में है जो कि फैंस को चिंता में डाल देगा।
सनी देओल.. लापता हैं, ढूंढने वाले को 50 का हजार का इनाम है। अगर आप भी ये लाइन पढ़कर चौंक गए हैं और आपको लगता है कि सनी देओल गुमशुदा हो गए हैं तो घरबराइए नहीं। दरअसल ये पोस्टर्स पठानकोट से सामने आए हैं।
जी हां, पंजाब के पठानकोट में जगह जगह पर सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर्स लगाए गए हैं। गौरतलब है कि सनी देओल बीजेपी से यहां के सांसद हैं। लोगों का कहना है कि जीतने के बाद सनी देओल दोबारा वहां नहीं आए हैं।
इसको लेकर लोग खफा हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर कोई सांसद सनी देओल को ढूंढकर लाता है तो उसको वह 50 हजार रुपये इनाम भी देंगे। यही कारण है कि वहां गुमशुदा के पोस्टर लगातार अपने अपत्ति को सामने रखा गया है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सनी देओल के गुमशुदगी के पोस्टर्स लगे हैं। बल्कि इसके पहले भी ऐसा कुछ देखा जा चुका है। उनके क्षेत्र के लोग काफी नाराज हैं और उनकी राह देख रहे हैं। हालांकि सनी देओल इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं।
सनी देओल की गदर 2 ने रिलीज होकर कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। गदर 2 ने रणबीर कपूर की संजू (586.85 करोड़) और आमिर खान की धूम 3 (601 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि वो किस फिल्म के साथ वापसी करेंगे और बॉक्स ऑफिस पर छा जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications