सनी देओल लापता है- पठानकोट में लोगों ने लगाए पोस्टर- जानिए क्या है पूरा माजरा
सुपरस्टार सनी देओल ने बीते साल राजनीति में कदम रखा था और बीजेपी से चुनाव लड़ने के बाद जीत भी हासिल की थी। हालांकि धीरे धीरे वो राजनीति से दूर हो रहे हैं। इसी बात को लेकर कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं। दरअसल पठानकोट के रेलवे स्टेशन पर सनी देओल के लापता होने के पोस्टर लगे हुए है। ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
इस बारे मे जब लोगों से बात की गई तो पता चला है कि सनी देओल एमपी बनने के बाद कभी नही आए और ना ही लोगों को ध्यान दे रहे हैं। गौरतलब है कि सनी देओल ने गुरुदासपुर से चुनाव लड़ा था और लोगों उन पर खूब भरोसा करते हुए उनको सांसद भी बनाया था।

अब देखना ये है कि लोगों के इस काम के बाद सनी देओल उनके बीच आते हैं या नहीं। लोगों ने ये भी बताया कि काफी उम्मीदों के साथ उन्होने सनी देओल वोट किया था और सोचा था कि वो गुरुदासपुर हलके को विकास की राह पर ले जाएंगे। सनी देओल से पहले ये सितारे भी राजनीति में कदम रख चुके हैं....


Click it and Unblock the Notifications











