'ढाई किलो के हांथ को जनता ने और भारी कर दिया'- गिनती में आगे चल रहे सनी देओल की 'दहाड़'
सुपरस्टार सनी देओल इस समय चुनाव नतीजों में हजारों वोटों से आगे चल रहे हैं और उन्होने इसके बाद एक दमदार बयान दिया है। गौरतलब है कि पंजाब के गुरुदासपुर से वो भाजपा के प्रत्याशी हैं और लगभग जीत की दहलीज पर खड़े हैं। यहां उनके ढाई किलो के हाथ वाले डायलॉग पर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि इस ढाई किलो के हांथ को जनता ने और भी भारी बना दिया है।
उन्होने कहा कि ये जनता का मेरे प्रति प्यार है जो कि अब वोटों में बदल जाएगा। इसके अलावा सनी देओल ने लोगों से कहा है कि..मैं चाहता हूं कि मैं अपने क्षेत्र को बेहतर बना सकूं.. बस यही मेरी जिम्मेदारी है।

आप लोगों ने जो प्यार दिया उससे बहुत खुशी है। मैं यहां कोई इरादा लेकर नहीं आया था, बस अपना काम करूंगा। आपको बता दें कि राज्य की 13 लोकसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती 21 स्थानों पर हो रही है।
पंजाब में अंतिम दिन 19 मई को एक ही चरण में मतदान हुआ था। पंजाब में 13 लोकसभा सीटें और राज्य में 117 विधानसभा क्षेत्र हैं। बाकी राज्यों के मुकाबले पंजाब में कॉंग्रेस की स्थिति काफी अच्छी थी जिसको लेकर अभी भी नजर बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications