16 साल बाद सनी देओल ने मिलाया हाथ.. बेटे की 'गदर' डेब्यू फाइनल.. जानें DETAILS
गदर एक प्रेम कथा के बाद जी स्टूडियो और सनी देओल ने एक बार फिर हाथ मिलाया है। यह है सनी देओल के बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म- पल पल दिल के पास..
सनी देओल अपने बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। बता दें, गदर एक प्रेम कथा के बाद.. एक बार फिर सनी देओल ने जी स्टूडियोज से हाथ मिलाया है। सनी देओल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से करण देओल डेब्यू करेंगे.. फिल्म का नाम है- पल पल दिल के पास..
OUCH.. इस ब्लॉकबस्टर 'खान' फिल्म से.. अक्षय कुमार हो गए REJECT
सनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ यह तस्वीर शेयर की और बताया कि फिल्म की शूटिंग आज से (22 मई) मनाली में शुरु होने वाली है।

दिल्लगी और घायल वन्स अगेन के बाद यह बतौर निर्देशक सनी देओल की तीसरी फिल्म है। अपने बेटे को लांच करने की बात पर सनी ने कहा- मुझे मेरे पापा ने लांच किया था.. आज मैं अपने बेटे को लांच कर रहा हूं। करण अपने एक्टिंग करियर को लेकर काफी गंभीर है। वहीं मुझे खुशी है जी स्टूडियो ने इस प्रोजेक्ट में हाथ मिलाया है।


Click it and Unblock the Notifications