..................... Sunny Deol launces gadar son Utkasha Sharma and debutante Ishita Chauhan in Genius - Hindi Filmibeat

सनी देओल ने किया अपने गदर बेटे को लॉन्च, देखिए #FirstPics

ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि जल्द ही सनी देओल का ऑन स्क्रीन बेटा और ऑफ स्क्रीन बेटा दोनों ही डेब्यू करने वाले हैं। बात हो रही सनी देओल के बेटे करण देओल और गदर में उनके बेटे का किरदार निभाने वाले बच्चे उत्कर्ष शर्मा की।

उत्कर्ष शर्मा सनी देओल की गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं। एक तरफ करण देओल पल पल दिल के पास नाम की फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं तो वहीं, उत्कर्ष शर्मा जीनियस नाम की फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं।

sunny-deol-launces-gadar-son-utkasha-sharma-debutante-ishita-chauhan-in-genius

जीनियस का पोस्टर लॉन्च पहले ही हो चुका है। अब सनी देओल ने जीनियस के लीड पेयर को एक साथ लॉन्च किया। फिल्म में उत्कर्ष के साथ, इशिता चौहान अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

उत्कर्ष ने सनी देओल की फिल्म गदर में सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे की भूमिका में काफी तारीफें बटोरी थीं। अब उत्कर्ष जीनियस के साथ अपना डेब्यू करने जा रहे हैं और उनकी फिल्म के लीड पेयर का अनाउंसमेंट खुद सनी देओल ने किया।

जीनियस को अनिल शर्मा ही डायरेक्ट करेंगे। अनिल शर्मा, सनी देओल के लिए गदर, हीरो और अपने डायरेक्ट कर चुके हैं। जीनियस के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि ये दिल - दिमाग के बीच की एक लड़ाई होगी। फिल्म हाल ही में मॉरीशस में शूट की गई है।

आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड के वो लीड स्टार्स जो एक ज़माने में शानदार बाल कलाकार थे -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X