सनी देओल ने दोस्तों साथ की जमकर पार्टी, वीडियो देख फैन्स बोले- यहां बहन का घर टूट रहा है और आप...

जमकर वायरल हो रहा वीडियो
सनी पाजी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में वे कैप्शन में भी मजे ही मजे लिखते हैं। बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स और सितारे कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। वीडियो पर पहले तो सनी पाजी के भाई बॉबी देओल ही कमेंट करते हैं। बॉबी देओल हंसी वाले कई इमोजी शेयर करते हैं। इस वीडियो पर सनी के एक फैन ने भी कमेंट किया है जो लिखते हैं दोस्तों के साथ मजे ही होते हैं। तो वहीं ट्रोलर्स भी अपनी बात रखते नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा यहां बहन का घर टूट रहा है और आप मजे ही मजे कर रहे हो तो वहीं दूसरे ने कहा सर आपके ही मजे हैं।
बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं सनी दओल
काम की बात करें तो सनी देओल को आखिरी बार 'गदर 2' में देखा गया था। इस फिल्म के बाद से सनी पाजी की फिल्मों की लिस्ट बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि सनी देओल फिल्म 'सफर' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल को लेकर भी बात चल रही है। इतना ही नहीं सनी देओल नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका किरदार भगवान हनुमान के लिए चुना गया है। हालांकि अभी तक मेकर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications