..................... Sunny Deol and Kangana Ranaut in I Love New Year, सनी और कंगना कहेंगे आई लव न्यू ईयर - Hindi Filmibeat

सनी और कंगना कहेंगे 'आई लव न्यू ईयर'

सनी देओल को अभी तक आपने एक मजबूत और गुस्से वाले एक्टर के रुप में देखा होगा लेकिन अगर हम कहें कि वो अचानक से एक लव शव वाले कैरेक्टर में नज़र आने वाले हैं तो आपका क्या रिएक्शन होगा? राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी फिल्म आई लव न्यू ईयर में सनी देओल और कंगना रानावत एक कपल के रुप में नज़र आएंगे। फिल्म में सन्नी देओल की तरह ही कंगना रानावत भी एक अलग ही किरदार में नज़र आने वाली हैं। फिल्म 'आई लव न्यू ईयर' के बारे में बताते हुए कंगना ने कहा कि 'आई लव न्यू ईयर' में उनका किरदार काफी अलग है। इस फिल्म को लेकर कंगना काफी उत्साहित हैं।

सनी देओल भी 'आई लव न्यू ईयर' में एक अलग ही किरदार में नज़र आने वाले हैं। कंगना रानावत के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे एक्टर सनी देओल ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा यह फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के रुप में मैं सब कुछ करना चाहता हूं। मेरे प्रशंसकों को मुझे दूसरे रुप में भी देखना है। दूसरी तरफ कंगना रानावत ने इस फिल्म के बारे में बताते हुए कहा सनी देओल एक बहुत ही अच्छे कलाकार हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन हम लोग इंसान से पहले एक कलाकार हैं इसलिए हम लोगों को सीनियर जूनियर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कलाकार आम आदमी जैसा नहीं सोचता है।

'आई लव न्यू ईयर' फिल्म में सनी देओल और कंगना रानावत मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में सनी देओल और कंगना रानावत पहली बार एक साथ नज़र आएंगे। फिल्म के बारे में बताते हुए सनी ने कहा ये दो अंजान लोगों की कहानी है जो कहीं पर मिलते हैं और उनके बीच कुछ गलत होता है और बाद में वही गलत चीज एक बहुत ही खूबसूरत चीज में तब्दील हो जाती है। कंगना रानावत भी इस फिल्म को लेकर काफी खुश हैं वो कुछ ऐसा करने जा रही हैं जो उन्होंने कभी भी नहीं किया। ये फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X