मजाक मजाक में Gadar 3 की रिलीज डेट बता गए सनी देओल, वायरल हो रहा है वीडियो

तारा सिंह को देखने के लिए लोग फिर से बेकरार है। गदर की रिलीज के इतने सालों के बाद गदर 2 रिलीज हुई तो लोगों ने सारे काम छोड़कर पहले फिल्म देखी जाकर। इस वक्त इस फिल्म की तीसरी किस्त यानि गदर 3 को लेकर चर्चा है।
दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सनी देओल ने मजाक मजाक में गदर 3 की रिलीज डेट बता डाली है। वीडियो में रिपोर्टर बार बार गदर 3 को लेकर सवाल पूछ रहा था। जैसे ही वीडियो सामने आया फैंस मुस्कुरा रहे हैं।
दरअसल सनी देओल कार में बैठने के लिए बाहर आते हैं। इस दौरान पैपराजी बार बार सवाल कर रहे होते हैं कि गदर 3 कब रिलीज होगी। शायद सनी देओल मस्ती के मूड में थे, उन्होने हंसते हुए मजाक में कहा, ''कल रिलीज होगी।''
तो अगर आप ये सोच रहे हैं कि सच में गदर 3 की रिलीज डेट उन्होने बता दी है तो ये सिर्फ मजाक है। अभी तो फिल्म फ्लोर पर भी नहीं गई है। वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''हां यार ये देखकर बोर नहीं हुए जो अब गदर 3 भी आएगी।''
एक ने लिखा, ''बस करो अब नहीं चाहिए कोई गदर।'' एक का कहना था, ''गदर 3 का इंतजार है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। हालांकि सनी देओल ने रिएक्शन नहीं दिया है।
पहले भी कर चुके हैं गदर 3 का ऐलान
गदर 2 की रिलीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी देओल ने 'यमला पगला दीवाना 2', 'अपने 2' और 'गदर 3' के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, "मुझे पता है कि हर कोई इन फिल्मों का इंतजार कर रहा है। यमला पगला दीवाना में हमारा पूरा परिवार एक साथ आया और लोगों ने हंसते हुए फिल्म का आनंद लिया।
अब हर किसी को दूसरे पार्ट का इंतजार है लेकिन उसके लिए कहानी बेहद अहम है। फिलहाल मेरे पास इसके लिए सही कहानी नहीं है। मेरे पास अपने के लिए एक कहानी तैयार है। देखते हैं हम इस पर कब काम करना शुरू करेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications











