सनी देओल के बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म, धमाकेदार चल रही तैयारी
सनी देओल अपने बेटे करण देओल के डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं और माना जा रहा है कि इसके लिए वो बजट और पैसों के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं। करण देओल, पल पल दिल के पास नाम की फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं सनी देओल।
इस फिल्म के लिए सनी देओल की विजेयता फिल्म्स अपनी पूरी जान लगा रही है। सनी चाहते हैं कि करण का डेब्यू शानदार होना चाहिए और इसके लिए सेट पर पैसे पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। एक्शन सीन से लेकर लोकेशन तक हर एक चीज़ पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है।

पल पल दिल के पास, सनी देओल के पापा धर्मेंद्र की ही एक फिल्म का गाना है। इस गाने से करण देओल की डेब्यू फिल्म का लॉन्च किया गया है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है और फिल्म में करण के अपोज़िट सहर बाम्ब अपना डेब्यू करने जा रही है।
देखिए यहां कुछ स्टार किड्स की डेब्यू रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications