सन्नी 'ढिशूम-ढिशूम' नहीं 'आई लव यू' कहेंगे

बॉलीवुड के एक्शन किंग जो कि अपने संवादों से गदर मचाते हैं बहुत जल्द आपको चुलबुले किरदार में नजर आने वाले हैं। आप समझ गये होंगे ना कि हम किनकी बात कर रहे हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता सन्नी देओल की जो बहुत जल्द कंगना रानउत के साथ फिल्म 'आई लव न्यू ईयर' में इश्क फरमाते नजर आने वाले हैं।

फिल्म का पहला लुक जारी करते हुए निर्देशक राधिका राव और विनय सपरू ने कहा कि फिल्म में आपको एक नया सन्नी देओल दिखायी पड़ेगा जिसे देखकर निश्चित तौर पर हर कोई पागल हो जायेगा।

-लंबे अरसे के बाद सन्नी की कोई फिल्म में नजर आने वाले हैं।उनकी पिछली रिलीज फिल्म यमला पगला दीवाना थी। उसके बाद सन्नी देओल पीठ दर्द के कारण लंबे अरसे तक बीमार रहे थे। फिल्म के बारे में ज्यादा ना बताते हुए राधिका ने कहा कि सन्नी देओल एक बेहतरीन कलाकार हैं, उन्हें खुशी है कि उन्हें डायरेक्ट करने का मौका मिला है।

वैसे यह पहली बार है कि सन्नी देओल कंगना के साथ नजर आने वाले हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बेमेल जोड़ी को लोग स्वीकारते हैं कि नहीं, साथ ही सन्नी की ढिशूम ढिशूम देखने वाले दर्शक सन्नी का चुलबुला अंदाज देख पाते हैं कि नहीं। 'आई लव न्यू ईयर' को 26 अप्रैल 2013 को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X