Oppss.. ना शाहरूख, ना सलमान.. सनी देओल हैं इस क्यूट एक्ट्रेस के फेवरिट को-स्टार!
जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस प्रीती ज़िंटा की। प्रीती फिल्म भैयाजी सुपरहिट से कमबैक करने वाली है। फिल्म में प्रीती के साथ सनी देओल और अमीषा पटेल भी मुख्य किरदारों में हैं। बता दें, फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी प्रीती ज़िंटा ने ट्विटर, फेसबुक पर फैंस के साथ शेयर की।

फिल्म 'भईया जी सुपरहिट' को लेकर पहले साल 2012 में ही घोषणा कर दी गई थी। लेकिन फिर फिल्म पोस्टपोंड होती चली गई। रिपोर्ट्स की मानें तो अब फिल्म को नया प्रोड्यूसर मिल चुका है और सबकुछ सही तरीके से चल रहा है।
Shoot PICS: सनी देओल की नई 'एक्शन' फिल्म.. दो-दो एक्ट्रेस के साथ!
प्रीती जिंटा भी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं कि मुझे अपने फेवरिट को-स्टार के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मुझे सनी देओल के साथ एक बार फिर काम करके बहुत अच्छा लग रहा है। वह एक अच्छे एक्टर नहीं, ब्लकि बेहतरीन डाइरेक्टर भी हैं।
ब्लॉकबस्टर फिल्म की तैयारी.. सनी देओल ने किया अक्षय कुमार को REPLACE
प्रीती जिंटा और सनी देओल इससे पहले फिल्म 'द हीरो' और 'फर्ज' जैसी फिल्मों में साथ दिख चुके हैं। वहीं, भैयाजी सुपरहिट की बात करें तो फिल्म का निर्देशन नीरज पाठक कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल एक गैंग्सटर के रोल में दिखाई देंगे, जो एक्टर बनना चाहता है। कोई शक नहीं कि सनी देओल फैंस को इस फिल्म का इंतजार होगा।


Click it and Unblock the Notifications